{"_id":"5d77bee28ebc3e93c734ae0c","slug":"nri-industrialist-rami-ranger-nominated-to-upper-house-in-british-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश संसद के उच्च सदन के लिए नामित हुए भारतीय मूल के उद्योगपति रामी रेंजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश संसद के उच्च सदन के लिए नामित हुए भारतीय मूल के उद्योगपति रामी रेंजर
Tue, 10 Sep 2019 08:48 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 10 Sep 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
रामी रेंजर
- फोटो : ट्विटर
अग्रणी एनआरआई उद्यमी रामी रेंजर को ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के लिए नामित किया गया है। यह निर्णय व्यापार बिरादरी, कंजर्वेटिव पार्टी और जनता के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए लिया गया है। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने अपने इस्तीफे में रेंजर के नाम की इसके लिए सिफारिश की थी।
विज्ञापन
रामी रेंजर ने इसे लेकर खुशी जताई और इस सम्मान को भारत, पाक और ब्रिटेन के संबंधों को समर्पित किया। रेंजर ने कहा, 'मैं इस सम्मान को भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच दोस्ती बनाने के लिए समर्पित करता हूं। मैं ब्रिटेन में रह रहे विभिन्न समुदायों के बीच संबंध बनाने के लिए मेहनत करूंगा।'
विज्ञापन
साल 1947 में गुजरानवाला (वर्तमान में पाकिस्तान में) में जन्मे रामी रेंजर अपनी मां, सात भाई और एक बहन के साथ भारत के पंजाब में आ गए थे। विभाजन के दौरान उनके पिता कि गुजरानवाला में हत्या कर दी गई थी। चंडीगढ़ सरकारी कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद वह कानून के पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन चले गए थे।
विज्ञापन
रेंजर ने अपना पहला कार्गो शिपिंग व्यापार मात्र दो पाउंड (वर्तमान में लगभग 177 रुपये) से शुरू किया था। आज वह सन मार्क लिमिटेड, सी एयर और लैंड फॉरवार्डिंग लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वर्तमान में वह ब्रिटिश सिख एसोसिएशन के चेयरमैन हैं।