{"_id":"5f0e593c8ebc3e639103fc42","slug":"norwegian-police-arrest-a-man-after-three-women-stabbed-in-sarpsborg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी नॉर्वे में चाकूबाजी में तीन महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी नॉर्वे में चाकूबाजी में तीन महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
Wed, 15 Jul 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी नॉर्वे के सर्प्सबोर्ग में मंगलवार देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शहर के अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं को चाकू से गोदने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में घायल हुई पीड़ित महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Police in Sarpsborg in southern Norway arrested a man after three women were stabbed in several locations in the town late Tuesday, with one of the victims dying from critical injuries: News Agency Reuters
— ANI (@ANI) July 15, 2020विज्ञापन
घटना से पहले नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में करीब 70 किलोमीटर के इलाके में सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके साथ ही लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई थी। पुलिस के अनुसार, चाकूबाजी की पहली घटना की जानकारी मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11.30 बजे मिली थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पीछे के कारण क्या था। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि हमलावरों की संख्या क्या एक से ज्यादा थी।
विज्ञापन