फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Norway: 23 dead after vaccine, Pfizer vaccine in question

नार्वे: वैक्सीन लगने के बाद 23 लोगों की मौत, सवालों में फाइजर का टीका

Fri, 15 Jan 2021 05:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Norway: 23 dead after vaccine, Pfizer vaccine in question
शेयर बाजार कोरोना वायरस - फोटो : pixabay
विश्व के कई देशों में कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन का तेजी से इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन नार्वे से हैरान करने वाली खबर आई है। वहां 27 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। इससे फाइजर का टीका सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन


पहले डोज के बाद मौत
जिन 23 लोगों की मौत हुई है, उन्हें वैक्सीन का पहला डोज ही दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत सुधरने की बजाए बिगड़ती चली गई। नार्वे सरकार का कहना है कि बीमार व बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण काफी जोखिम भरा है। यह भी कहा जा रहा है कि मृतकों में 13 लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत वैक्सीन के कारण हुई। अन्य लोगों की मौत के कारणों की जांच जारी है। 
विज्ञापन


बुजुर्गों पर भारी पड़ा दुष्प्रभाव
नार्वे के लोक स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार सामान्य दुष्प्रभाव भी बुजुर्गों व बीमारों पर भारी पड़ा है। अब तक वैक्क्सीन के दुष्प्रभाव के 29 मामले सामने आ चुके हैं। मृतकों में 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति ज्यादा हैं। कुछ मृतक तो 90 साल की उम्र भी पार कर चुके थे। कुछ लोगों को टीके के बाद बुखार जैसी समस्या हुई और वह गंभीर बीमारी में बदल गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विशेषज्ञ फाइजर के टीके के खिलाफ 
उधर, कोरोना वायरस के टीकों को लेकर चीनी विशेषज्ञों की राय सामने आई है। उनका दावा है कि फाइजर का टीका नहीं लगवाया जाना चाहिए। उन्होंने नार्वे व अन्य देशों से कहा है कि यह टीका बुजुर्गों का नहीं लगाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed