फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korean soldiers fighting Russia's war against Ukraine! Pentagon claims- 10000 soldiers sent

USA: यूक्रेन के खिलाफ रूस की लड़ाई लड़ रहे उत्तर कोरियाई जवान! पेंटागन का दावा- 10000 सैनिक भेजे गए

Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
सार

पेंटागन ने कहा कि रूस सैनिकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इसे लेकर पहले ही सार्वजनिक तौर पर रूस को चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
North Korean soldiers fighting Russia's war against Ukraine! Pentagon claims- 10000 soldiers sent
उत्तर कोरिया के सैनिकों संग किम जोंग - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

उत्तर कोरिया ने रूस में अपने 10 हजार सैनिक भेजे हैं। पेंटागन ने दावा किया है कि ये सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे हैं। पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि इन सैनिकों को प्रशिक्षण के नाम पर रूस भेजा गया है। मगर इनमें कुछ सैनिक यूक्रेन के करीब पहु्ंच गए हैं।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि रूस इन सैनिकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने पहले ही सार्वजनिक तौर पर रूस को चेतावनी दी है कि अगर उत्तर कोरिया के सैनिकों का इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है, तो उन्हें युद्धरत माना जाएगा। साथ ही इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रभाव पड़ेगा। सबरीना सिंह ने कहा कि अगर हम उत्तर कोरिया के सैनिकों को आगे बढ़ते देखते हैं, तो यह साफ है  कि वे युद्ध में शामिल हैं। इसे रोकने की पहल उत्तर कोरिया को करनी होगी। 
विज्ञापन


वहीं नाटो का कहना है कि कुछ उतर कोरियाई सैनिकों को पहले ही कुर्स्क सीमा क्षेत्र में तैनात किया जा चुका है। नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने कहा कि मैं पुष्टि कर रहा हूं कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस भेजा गया है। यह कदम रूस-यूक्रेन संघर्ष में उत्तर कोरिया की भागीदारी की पुष्टि करता है। साथ ही रूस के युद्ध के विस्तार को जाहिर कर रहा है। उनका कहना है कि रूस-यूक्रेन के संघर्ष में उत्तर कोरिया के सैनिकों के शामिल होने के बाद यूक्रेन की सेना पर दबाव बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तीन हजार सैनिक भेजने का किया था दावा
इससे पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा था कि हमारा आकलन है कि अक्तूबर के शुरू से लेकर मध्य तक उत्तर कोरिया ने कम से कम 3,000 सैनिकों को पूर्वी रूस में भेजा है। उन्होंने कहा कि ये सैनिक जहाज से यात्रा करते हैं। ये उत्तर कोरियाई सैनिक पूर्वी रूस में कई रूसी सैन्य प्रशिक्षण स्थलों की यात्रा करते हैं, जहां वे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता है कि क्या ये सैनिक रूसी सेना के साथ मिलकर काम कर रहे है। अगर हां तो यह निश्चित रूप से एक चिंताजनक है।


24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे थे व्लादिमीर पुतिन
इससे पहले जून के महीने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति ने 24 साल बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था। जहां प्योंगयांग के हवाई अड्डे पर उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग-उन ने व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया था। इस दौरान उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में उनकी सैन्य कार्रवाइयों के लिए देश के दृढ़ समर्थन की सराहना की थी। वहीं पुतिन के उत्तर कोरियाई दौरे को लेकर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन और रूसी झंडों के चित्रों से सजाया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed