फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Leader Kim Jong un appeared after a long time in an army parade

लंबे समय बाद सैन्य परेड में नजर आए किम जोंग उन, सैनिकों ने नहीं लगाए मास्क

Mon, 12 Oct 2020 06:21 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
North Korea Leader Kim Jong un appeared after a long time in an army parade
किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन बीते शनिवार को लंबे समय बाद दुनिया के सामने आए थे। उन्होंने राजधानी प्योंगयांग में एक सैन्य परेड की अध्यक्षता की थी। इस परेड में परमाणु सशस्त्र देश उत्तर कोरिया ने अपने नवीनतम और सबसे उन्नत हथियारों का प्रदर्शन किया था। इसमें नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। परेड के दौरान सैनिक मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। यह आयोजन उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की 75वीं सालगिरह के मौके पर किया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


परेड के दौरान किम जोंग उन ने आग्रह किया कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों का एकजुट होकर सामना करें। उन्होंने चेताया कि अगर उन्हें धमकी दी गई तो उनका देश अपनी परमाणु शक्ति को पूरी तरह सक्रिय करेगा। हालांकि, किम ने कार्यक्रम के दौरान सीधे तौर पर अमेरिका की आलोचना नहीं की। उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ दल की 75वीं वर्षगांठ ऐसे समय में मनाई गई जबकि अमेरिकी चुनाव में चार सप्ताह से भी कम समय बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही किम जोंग ने देश की जनता को कोरोना वायरस संकट का पूरी ताकत के साथ सामना करने का संदेश दिया। हालांकि, परेड के दौरान न तो उत्तर कोरियाई सैनिक मास्क लगाए हुए दिखे और न ही मंच पर मौजूद किम जोंग उन और उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारी। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भी सेना की प्रशंसा की। उत्तर कोरिया सरकार का दावा है कि उसके देश में कोरोना वायरस महामारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

प्योंगयांग के किम इल सुंग स्क्ववायर पर सैन्य परेड के दौरान टैंक, बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लॉन्चर और बैलिस्टिक मिसाइलों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई। सैन्य परेड में पहली बार संभवत: उत्तर कोरिया की अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को पेश किया गया, जिसे 11 पहियों वाले वाहन पर लाया गया था। किम ने परमाणु कार्यक्रम को अपनी रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने सुरक्षा बलों से किसी खास देश को निशाना नहीं बना रहे थे।

दक्षिण कोरिया ने निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता पूरी करने का आग्रह किया

उधर, इस कार्यक्रम के एक दिन बाद रविवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी पूर्व की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उसने उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य परेड के दौरान संदिग्ध नई लंबी दूरी की मिसाइल का प्रदर्शन करने को लेकर चिंता व्यक्त की। उत्तर कोरिया में परेड के दौरान कई हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया था। इस परेड में दो ऐसी मिसाइलें शामिल थीं, जिन्हें विदेशी दर्शकों को पहली बार दिखाया गया है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हम उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलों समेत हथियारों के प्रदर्शन को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया मांग करता है कि उत्तर कोरिया 2018 के अंतर कोरिया समझौते का पालन करे जिसका मकसद दुश्मनी को कम करना है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक अलग बयान जारी कर उत्तर कोरिया से बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed