फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea kim jong un fired many ballistic missile tension raising after south korea us military exercise

North Korea: दक्षिण कोरिया-अमेरिका का सैन्य अभ्यास खत्म होते ही, उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें, बढ़ा तनाव

Mon, 18 Mar 2024 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Mar 2024 08:25 AM IST
सार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसदीय सत्र के दौरान बताया कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जो जापान के एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन के बाहर गिरीं। 

विज्ञापन
north korea kim jong un fired many ballistic missile tension raising after south korea us military exercise
उत्तर कोरिया ह्वासोंग-17 के लॉन्च के दौरान किम जोंग उन - फोटो : Agency

विस्तार

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है। उत्तर कोरिया ने सोमवार की सुबह अपनी पूर्वी जलीय सीमा की तरफ कई कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को फायर किया। उत्तर कोरिया की तरफ से ये मिसाइलें ऐसे समय दागी गई हैं, जब हाल ही में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खत्म हुआ है। उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन


जापान की सरकार ने जताई नाराजगी
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसदीय सत्र के दौरान बताया कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जो जापान के एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन के बाहर गिरीं। इन मिसाइलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है। जापान ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह जापान, क्षेत्रीय शांति और अंतरराष्ट्रीय समाज के लिए खतरा है। जापान ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव का भी उल्लंघन है, जिसमें उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों से संबंधित गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था।  
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं के बीच हुआ युद्धाभ्यास
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने कुछ संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सर्विलांस कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं के बीच 11 दिनों तक चला संयुक्त युद्धाभ्यास बीते गुरुवार को ही खत्म हुआ है। इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं कमांड पोस्ट ट्रेनिंग और 48 तरह की फील्ड एक्सरसाइज की। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने इसी युद्धाभ्यास से चिढ़कर मिसाइलें दागीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियाई प्रायद्वीप में साल 2022 से ही तनाव चल रहा है। दरअसल उत्तर कोरिया 2022 से ही लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इन मिसाइल परीक्षणों में कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलें भी शामिल हैं। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed