{"_id":"621ac30f0c9f4820b66bb8ba","slug":"north-korea-fires-unidentified-projectile-reports-sputnik-quoting-south-korean-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य शक्ति : उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण, नई ताकत से बढ़ेगी पड़ोसी देशों की चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैन्य शक्ति : उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण, नई ताकत से बढ़ेगी पड़ोसी देशों की चिंता
Sun, 27 Feb 2022 05:47 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:47 AM IST
सार
उत्तर कोरिया ने इस साल का सबसे पहला परीक्षण छह जनवरी को किया था और इसके बाद 11 जनवरी को भी एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था वहीं 17 जनवरी को आखिरी बार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए एक बार फिर से मिसाइल का परीक्षण किया है। अभी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है कि यह कौन सी मिसाइल थी। परंतु इस नई ताकत से एक बार फिर पड़ोसी देशों समेत अमेरिका की चिंता बढ़ेगी। उत्तर कोरिया ने पिछले महीने जनवरी के अंत में ही नई मिसाइलों का परीक्षण किया था। इसी क्रम को दोहराते हुए अब फरवरी के अंत में ताजा परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने इस साल का सबसे पहला परीक्षण छह जनवरी को किया था और इसके बाद 11 जनवरी को भी एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था वहीं 17 जनवरी को आखिरी बार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया था। अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में में गुहार लगाई थी, लेकिन चीन और रूस ने उसके प्रयासों को रोक दिया था।
विज्ञापन