फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires two short-range ballistic missiles, South Korea says

उत्तर कोरिया ने फिर दागी दो बैलिस्टिक मिसाइलें, कोरियाई प्रायद्वीप में बढ सकता है तनाव

Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
North Korea fires two short-range ballistic missiles, South Korea says
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : BBC

दक्षिण कोरिया ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उत्तर कोरिया ने कुछ दिन पहले भी दो मिसाइलें दागी थीं और उसे अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के नियोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ चेतावनी करार दिया था। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि आज तड़के पूर्वी तट पर वोनसान क्षेत्र से दो मिसाइल दागे गए और जिन्होंने करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि हम जोर देकर यह बात कहते हैं कि मिसाइल प्रक्षेपणों से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने में मदद नहीं मिलेगी और हम उत्तर कोरिया से इस प्रकार के कृत्यों को नहीं करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर कोरिया ने 25 जुलाई को दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परिक्षण किया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने हुई मुलाकात के बावजूद उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह में दो बार मिसाइलें दागी हैं।

इस घटना को लेकर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि लॉन्च से उनके देश की सुरक्षा को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और जापान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की स्थिति को दूर करने के लिए काम कर रहा है। आबे ने कहा कि हम अमेरिका और अपने अन्य सहयोगियों के साथ सहयोग जारी रखेंगे।


ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री  माइक पोम्पियो, दोनों ने उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक तरीकें से बात जारी रखने की उम्मीद रखी है। 

डिमिलिटरीकृत जोन में 30 जून को हुई उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की बैठक के बाद से, प्योंगयांग ने वाशिंगटन पर आरोप लगाया है कि उसने अगस्त में हो रही दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास की योजना बनाकर शांति का वादा तोड़ा है। उत्तर कोरिया ने साथ ही यह भी कहा है कि इस तरीके की चीजें चल रहे किसी भी संवाद को पटरी से उतार सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed