फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires suspected ballistic missile in first launch of 2022

नहीं मान रहा उत्तर कोरिया: 2022 के पहले सप्ताह में ही दागी बैलिस्टिक मिसाइल, किम जोंग ने संकल्प दोहराया

Wed, 05 Jan 2022 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी सियोल/टोक्यो, एजेंसी
सियोल/टोक्यो, एजेंसी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 05 Jan 2022 08:28 AM IST
सार

उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग ने नए साल में अपना रुख नहीं बदला है। बुधवार को उन्होंने 2022 के पहले सप्ताह में ही बैलेस्टिक मिसाइल दाग कर उन्होंने नए साल में भी अपने आक्रामक इरादे कायम रखे हैं। 

विज्ञापन
North Korea fires suspected ballistic missile in first launch of 2022
उत्तर कोरिया की ओर से दागी मिसाइल - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने नए साल में अपना रुख नहीं बदला है। बुधवार को उत्तर कोरिया ने 2022 के पहले सप्ताह में ही बैलेस्टिक मिसाइल दाग कर नए साल में भी अपने आक्रामक इरादे कायम रखे हैं। इससे उत्तर व दक्षिण कोरिया व जापान के बीच तनाव फिर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इसके साथ ही उसने अपने नेता किम जोंग उन के नए साल के संकल्प को दोहराया। किम जोंग ने हाल ही में कहा था कि अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का मुकाबला करने के लिए देश की सेना को मजबूत किया जाएगा। 
विज्ञापन


जापान के तटरक्षक बल ने सबसे पहले उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल देखी। उसका कहना है कि यह बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है। इसके बाद देश के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह करीब 500 किलोमीटर दूर गई। जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा है कि पिछले साल से ही उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलें दाग रहा है, यह बहुत खेदजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने कहा- हमारी भी सैन्य तैयारी कायम
दक्षिण कोरिया के संयुक्त सेना प्रमुख ने भी कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी है, यह बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है। उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारी भी सैन्य तैयारी पूरी है। हमारी सेना अमेरिका के साथ निकट सहयोग कायम रखते हुए सतर्कता से निगरानी रख रही है। उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में इस तरह से मिसाइलें दागी जाती रही हैं। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर चिंता व्यक्त की है। परिषद ने कहा कि उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल ऐसे समय में दागी जब आंतरिक व वैश्विक स्थिरता जरूरी है। हम उत्तर कोरिया से वार्ता की मेज पर आने का आग्रह करते हैं। 


सुरक्षा परिषद ने लगा रखी है पाबंदी
उत्तर कोरिया ने नए साल में फिर मिसाइल दाग कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पाबंदी को भी धता बता दी है। सुरक्षा परिषद ने उस पर सभी बैलेस्टिक मिसाइलों व परमाणु परीक्षणों पर रोक लगा रखी है। इनसे जुड़े उसके अभियानों पर भी पाबंदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed