{"_id":"62761c29f9081526eb6c2538","slug":"north-korea-fires-projectile-into-sea-confirms-south-korea-nuclear-test-by-kim-jong-un-army-expected-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: उ. कोरिया ने समुद्र में फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, जल्द परमाणु परीक्षण करने की अटकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चिंता: उ. कोरिया ने समुद्र में फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, जल्द परमाणु परीक्षण करने की अटकलें
Sat, 07 May 2022 12:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 07 May 2022 12:43 PM IST
सार
तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने किया परीक्षण
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है। इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले हफ्तों में या महीनों में परमाणु परीक्षण कर सकता है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अभी यह नहीं बताया कि क्या यह प्रक्षेपास्त्र बैलिस्टिक मिसाइल थी या यह कितनी दूर जाकर गिरी। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
यह ताजा परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है। ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को बहाल कर रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है।