फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea executes 30 teens for watching South Korean TV shows: Report

North Korea: उत्तर कोरिया ने द. कोरिया का टीवी शो देखने पर 30 स्कूली छात्रों की हत्या की, रिपोर्ट में दावा

Sun, 14 Jul 2024 07:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

North Korea: उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर दक्षिण कोरिया के टीवी शो को देखने के लिए तीस छात्रों की सामूहिक रूप से हत्या की। दक्षिण कोरिया के एक दैनिक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 

विज्ञापन
North Korea executes 30 teens for watching South Korean TV shows: Report
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर तीस नाबालिग छात्रों की सामूहिक रूप से हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने दक्षिण कोरिया का टीवी शो देखा था। दक्षिण कोरिया के दैनिक समाचार पत्र 'जोंगआंग डेली' ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्थानीय केबल टीवी चैनल 'चोसुन' ने दक्षिण कोरिया सरकार के एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने पिछले हफ्ते माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सार्वजनिक रूप से गोली मारी। छात्रों ने कथित तौर पर यूएसबी पर संग्रहित दक्षिण कोरियाई नाटक देखे थे। इन यूएसबी को कथित तौर पर पिछले महीने सिओल से गुब्बारों के जरिए उत्तर कोरिया भेजा गया था। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर गुरुवार को पत्रकारों से कहा, यह सर्वविदिति है कि उत्तर कोरियाई अधिकारी 'प्रतिक्रियावादी विचारधारा और संस्कृति अस्वीकृति अधिनियम' सहित तीन कानूनों के आधार पर लोगों को सख्ती से नियंत्रित करते हैं और उन्हें कठोर दंड देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी ने कहा, मंत्रालय की ओर से प्रकाशित 2024 की उत्तर कोरियाई मानवााधिकार रिपोर्ट में दक्षिण कोरियाई नाटक देखने के लिए मृत्युदंड के मामलों को भी दर्ज किया गया है। 

उत्तर कोरिया का 'प्रतिक्रियावादी विचारधारा और संस्कृति अस्वीकृति अधिनियम' दिसंबर 2020 में अधिनियमित किया गया था। यह कानून दक्षिण कोरिया की मीडिया सामग्री को वितरित करने वालों के लिए मौत की सजा और दर्शकों के लिए 15 साल तक की जेल का प्रावधान करता है। इसके अलावा, यह कानून दक्षिण कोरिया की किताबों, गीतों और तस्वीरों को भी निशाना बनाता है। इस कानून के तहत दक्षिण कोरिया के भाषण या उनकी गायन शैलियों का इस्तेमाल करने के लिए दो साल तक के  जबरन श्रम का भी प्रावधान है।


रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने अपनी सीमा के भीतर दक्षिण कोरिया की संस्कृति के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने करीब 17 साल की उम्र के करीब 30 नाबालिगों को आजीवन कारावास और मौत की सजा सुनाई। इस साल की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई नाटक देखने के लिए एक 16 वर्षीय लड़के को 12 साल की जबरन मजदूरी की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed