{"_id":"636b640612165c189a5e7bd2","slug":"north-korea-again-fires-an-unspecified-ballistic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल
Wed, 09 Nov 2022 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:09 PM IST
सार
उत्तर कोरिया आए दिन लगातार मिसाइल प्रक्षेपण कर रहा है। इस मिसाइल प्रक्षेपण के बाद दक्षिण कोरिया और जापान ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। किम जोंग ने एक बार फिर से अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है जिसके बाद से पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया ने हड़कंप मच गया। दोनों देशों की सरकार ने उत्तर कोरिया के इस कदम पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
जापान हुआ सावधान, विमानों, जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा
जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सूचना एकत्र करने, विश्लेषण करने और जनता को त्वरित जानकारी प्रदान करने के लिए अधिकतम प्रयास समर्पित करने का निर्देश दिया। किशिदा ने अधिकारियों को विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। आकस्मिकताओं के लिए तैयारी सहित एहतियात के लिए सभी संभव उपाय करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई सेना ने सोमवार को जारी किया था बयान
उत्तर कोरियाई सेना ने सोमवार को कहा कि उसने हाल में मिसाइल परीक्षण अपने प्रतिद्वंद्वी देशों के हवाई अड्डों एवं युद्धक विमानों पर हमले का अभ्यास करने के तौर पर किए थे, जिनका उदेश्य ऑपरेशन कमांड सिस्टम से मुकाबला करना था। कोरियाई सेना ने कहा कि ये परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों का मुकाबला करने के उसके संकल्प को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
द.कोरिया और जापान ने जारी किया था अलर्ट
बता दें, दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने बीते दिनों संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दर्जनों मिसाइलें दागीं और युद्धक विमानों का अभ्यास किया। इसको बाद द. कोरिया और जापान ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया था। दोनों देशों की ओर से अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर रहने के लिए कहा गया था।