फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

Fri, 11 Oct 2019 02:44 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली - फोटो : ANI

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


सत्ता संभालने के बाद से, अहमद ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका में बढ़ोतरी करने की पहल की। उन्होंने सरकार में अपने देश के 20 मंत्री पदों में से आधे पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया, जिसमें देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी शामिल थीं।
विज्ञापन


अप्रैल 2018 में जब अबी अहमद प्रधान मंत्री बने, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करना चाहते हैं। अबी अहमद ने शांति समझौते के लिए सिद्धांतों पर काम किया ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में अंतर्राष्ट्रीय सीमा आयोग के मध्यस्थता के फैसले को स्वीकार करना अहमद की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार था।



 

विरोध के बीच हैंडके ने प्राप्त किया साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नोबेल के साहित्य पुरस्कार विजेता पीटर हैंडके ने मंगलवार को पुरस्कार प्राप्त किया। ऑस्ट्रिया के पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए यह पुरस्कार मिला है। हालांकि इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। दरअसल उनपर आरोप हैं कि उन्होंने 1997 में लिखी अपनी पुस्तक ‘ए जर्नी टू द रिवर्स : जस्टिस फॉर सर्बिया’ में सर्बिया में हुए युद्ध अपराधों को कमतर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed