फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel Foundation withdrawn invitation from Russia Belarus and Iran after opposition

Nobel Prize: नोबेल फाउंडेशन का यूटर्न, कड़े विरोध के बाद रूस-बेलारूस और ईरान से वापस लिया निमंत्रण

Sun, 03 Sep 2023 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2023 07:16 AM IST
सार

नोबेल फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया के कारण यूटर्न ले लिया। फाउंडेशन ने बेलारूस और ईरान को भेजे गए निमंत्रण को वापस ले लिया।  

विज्ञापन
Nobel Foundation withdrawn invitation from Russia Belarus and Iran after opposition
Nobel prize

विस्तार

नोबेल फाउंडेशन ने कड़े विरोध के बाद रूस, बेलारूस और ईरान को भेजा गया निमंत्रण वापस ले लिया है। दरअसल, नोबेल फाउंडेशन ने अन्य देशों की तरह इन तीनों देशों को भी इस साल के नोबेल पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। फाउंडेशन ने कहा कि स्वीडन में हो रहे कड़े विरोध के कारण निमंत्रण को वापस लेने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


यूक्रेन सहित कई लोगों ने किया विरोध
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोबेल फाउंडेशन ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति में फाउंडेशन ने कहा कि रूस, बेलारूस और ईरान के राजदूतों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। फाउंडेशन का कहना है कि जो देश नोबेल पुरस्कार के मूल्यों को साझा नहीं करते, हम उन्हें समारोह में शामिल नहीं कर सकते। सबसे पहले यूक्रेन ने तीनों देशों को आमंत्रित करने का विरोध किया था। वहीं, यूरोपीय संसद के एक स्वीडिश सदस्य ने भी इस फैसले का विरोध किया और इसे अनुचित बताया।
विज्ञापन


नोबेल फाउंडेशन ने बयान में कहा कि यह निर्णय इस आधार पर लिया गया कि नोबेल पुरस्कार जिन मूल्यों और संदेशों को बढ़ावा देता है, उसे हासिल करना महत्वपूर्ण और जरूरी है। जैसा कि पिछले साल रूस और बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यूक्रेन के लोगों को शांति पुरस्कार दिया गया, जो रूसी युद्ध अपराधों के खिलाफ काम करते हैं। स्वीडिश प्रधानमंत्री और यूक्रेन के अधिकारियों ने फाउंडेशन के इस कदम का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed