फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   no talks with India till the autonomous state of jammu and kashmir being restored pakistan pm

इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- 370 की बहाली तक भारत से नहीं होगी कोई बात

Mon, 11 Jan 2021 09:14 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 11 Jan 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
no talks with India till the autonomous state of jammu and kashmir being restored pakistan pm
इमरान खान - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से कोई भी बातचीत संभव नहीं है। इस्लामाबाद में डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ वार्ता की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खान ने यह प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारत को छोड़कर हमारा किसी के साथ भी शत्रुतापूर्ण संबंध नहीं है। पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है भारत।
विज्ञापन


भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बता चुका है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किया जाना उसका आंतरिक मामला है। भारत पहले ही पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत विरोधी तमाम झूठे प्रपंचों से दूर रहने को कह चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कई बार इमरान खान कश्मीर का नाम लेते हुए भारत पर कई आरोप लगा चुके हैं। पिछले साल उन्होंने बताया था कि साल 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने भारत को शांति का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा भारतीय नेतृत्व से कहा था कि अगर वे शांति की ओर एक कदम उठाएंगे तो पाकिस्तान दो कदम उठाएगा।


इमरान खान ने आरोप लगाया कि भारत ने शांति की ओर बढ़ने की बजाय कश्मीर को हड़प लिया और अन्याय की नई शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर की सैन्य घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed