फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No talks on ceasefire, next talks with Russia on current model only

यूक्रेन संकट : युद्धविराम पर नहीं बनी बात मौजूदा मॉडल पर ही रूस से अगली वार्ता

Fri, 11 Mar 2022 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अंताले/लवीव।
एजेंसी, अंताले/लवीव। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 03:12 AM IST
सार

यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारों और युद्धविराम पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को तुर्की में रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक की।

विज्ञापन
No talks on ceasefire, next talks with Russia on current model only
यूक्रेन में हालात - फोटो : twitter/kyivpost

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है, लेकिन अब तक इसका कोई भी मकसद पूरा नहीं हुआ है। उल्टे इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली है और 20 लाख से ज्यादा लोगों को बेघर कर दिया है। इन सबके बीच बृहस्पतिवार को यूक्रेन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक में युद्धविराम पर बात नहीं बनी। इस बेनतीजा बातचीत में रूस ने यूक्रेन को कोई भी रियायत बरतने से इनकार कर दिया, हालांकि दोनों के बीच मौजूदा मॉडल पर ही अगली बैठक करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारों और युद्धविराम पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को तुर्की में रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक की। बातचीत में युद्ध समाप्त करने को लेकर कामयाबी नहीं मिली। कुलेबा ने कहा, रूस के अन्य नीति निर्धारकों के साथ बात करने की जरूरत है। युद्ध से उपजे मानवीय मुद्दों के समाधान के लिए आगे इसी मॉडल पर बातचीत की सहमति बनी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मॉस्को युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है। वह चाहता है कि यूक्रेन आत्मसमर्पण कर दे, जो कभी नहीं होगा। लावरोव से युद्धविराम पर हमें आश्वासन नहीं मिला। रियायत मिलती तो नागरिकों को सहायता पहुंचाई जा सकती थी। यूक्रेन ने मैरियूपोल के बंदरगाह पर फंसे हजारों नागरिकों को निकालने और कीव में अपने लोगों को मदद पहुंचाने तक युद्ध रोकने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लावरोव बोले, बैठकों के लिए बैठक चाहता है यूक्रेन
उधर, लावरोव का कहना है कि कीव केवल बैठकों के लिए बैठकें चाहता है। उन्होंने यूक्रेन को हथियार देकर युद्ध को और भड़काने के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया। जेलेंस्की अब भी डटे हैं और यूक्रेन को पोलैंड और रोमानिया की सीमाओं से पश्चिमी सैन्य मदद मिल रही है। 

ब्रिटेन ने रूसी कारोबारियों पर प्रतिबंध लगाया
ब्रिटेन ने रूस को मुश्किल में डालने के लिए ताजा कदम के तौर पर चेल्सिया फुटबॉल टीम के मालिक रोमन एब्रामोविच सहित कई रूसी कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बीस लाख बेघरों में आधे बच्चे : रेडक्रॉस
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति ने कहा है कि युद्ध के कारण जो बीस लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं, उनमें आधे बच्चे हैं। रेडक्रॉस ने कहा है कि पूरे यूक्रेन के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। लाखों लोगों के पास अब खाना, पानी, बिजली और चिकित्सा की सुविधा नहीं है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पश्चिमी देशों से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि वे रूस पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसे, ताकि वह वार्ता की मेज पर बैठे और बर्बर युद्ध को समाप्त करे।

यूक्रेन में अस्पताल पर हवाई हमले में बच्ची समेत तीन की मौत, 17 जख्मी
युद्धग्रस्त यूक्रेन के शहरों पर रूसी सेना ने अपनी घेरेबंदी तेज कर दी है। नगर परिषद ने बृहस्पतिवार को बताया कि बंदरगाह शहर मैरियूपोल में रूसी हवाई हमले में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 17 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें प्रसूति के लिए पहुंची एक महिला और कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। मलबे में कुछ और बच्चे दबे हुए हैं। 

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब बम बरसाए गए तो करीब एक मील तक धरती थर्रा गई। धमाके से परिसर में दो मंजिल के बराबर गड्ढे हो गए। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव के पश्चिम में एक अन्य शहर के दो अस्पतालों पर भी बम बरसाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि रूस ने अब तक यूक्रेन के चिकित्सा केंद्रों पर 18 बार हमले किए हैं। 


सुमी से तीन उड़ानों में आएंगे 600 छात्र
सरकार ने यूक्रेन के सुमी शहर से भारतीय छात्रों को लोने के लिए तीन फ्लाइट भेजी हैं। वहां से 600 छात्रों को लाया जाएगा। ये छात्र लवीव से ट्रेन से पोलैंड पहुंच रहे हैं। छात्रों के मुताबिक पोलैंड के स्थानीय समय के अनुसार बृहस्पतिवार को रेजेजॉव एयरपोर्ट से शाम 4:30 से 6:30 के बीच ये विमान उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed