फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   no personal feelings in relation to who manages Twitter: UN chief says

Twitter: यूएन चीफ बोले- ट्विटर पर अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी, मस्क के हाथ में प्रबंधन से लेना-देना नहीं

Tue, 20 Dec 2022 08:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Dec 2022 08:38 AM IST
सार

ट्विटर के मालिक एलन मस्क को लेकर पूछे गए सवाल पर यूएन प्रमुख ने कहा कि ट्विटर का प्रबंधन किसके हाथ में है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। इस साइट पर नफरत भरी बातें रोकना और अभिव्यक्ति की आजादी कायम रखना अहम है। 

विज्ञापन
no personal feelings in relation to who manages Twitter: UN chief says
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

विश्व संवाद का अहम मंच बन चुकी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कभी इसके नए मालिक एलन मस्क द्वारा शुरू किए गए बदलावों के चलते तो कभी इसे लेकर आने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर। हाल ही में पत्रकारों पर पाबंदी लगाने व आलोचना के बाद इसे ट्विटर द्वारा वापस लेने के बाद यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अहम बातें कही हैं। 

विज्ञापन

ट्विटर के मालिक एलन मस्क को लेकर पूछे गए सवाल पर यूएन प्रमुख ने कहा कि ट्विटर का प्रबंधन किसके हाथ में है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। इस साइट पर नफरत भरी बातें (hate speech) रोकना और अभिव्यक्ति की आजादी (freedom of expression) कायम रखना अहम है। 
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में यह बात कही। उन्होंने कहा, 'ट्विटर का संचालन कौन करता है, इसे लेकर उनकी कोई निजी भावना नहीं है, मेरी रुचि इस बात में है कि इसका प्रबंधन कैसे किया जाता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिदा हो रहे 2022 के अंत में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुटेरेस से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ट्विटर के मालिक मस्क अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरा हैं? अगर अरबपति कारोबारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमुख के रूप में पद छोड़ते हैं तो क्या उन्हें राहत मिलेगी?
बता दें, ट्विटर यूजर्स ने सोमवार को मस्क द्वारा सीईओ पद छोड़ने को लेकर कराए गए पोल में भाग लिया था। मस्क ने वादा किया था कि वे पोल के नतीजों का पालन करेंगे। पोल में लोगों ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने के पक्ष में राय जाहिर की है।


क्या सच में मस्क छोड़ देंगे सीईओ का पद?
51 वर्षीय एलन मस्क ने रविवार को कराए पोल में अपने 12.2 करोड़ फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए? पोल में 57.5 फीसदी लोगों ने 'हां' में वोट दिया। सीएनएन ने बताया कि रविवार शाम को शुरू हुए मतदान में 1.70 करोड़ से अधिक वोट डाले गए। सोमवार सुबह समाप्त पोल में शामिल अधिकांश यूजर्स ने हां कहा है। अब देखना होगा कि मस्क सीईओ का पद कब छोड़ते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed