{"_id":"5e31a97a8ebc3e7d63322add","slug":"no-one-should-underestimate-resolve-of-armed-forces-to-thwart-any-aggressive-action-says-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, कहा- पाक सेना के संकल्प को हल्के में न ले भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, कहा- पाक सेना के संकल्प को हल्के में न ले भारत
Thu, 30 Jan 2020 12:08 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई से प्रभावी ढंग से निपटने में जनता और देश के सशस्त्र बलों के संकल्प को किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद को भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सशस्त्र बलों को पाकिस्तान को धूल चटाने में हफ्ते-दस दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा।
पाक विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान इन बयानों को पूरी तरह से खारिज करता है,जो भारत का पाकिस्तान के लिए लाइलाज सनक को प्रदर्शित करता है। साथ ही, यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचनाओं से ध्यान भटकाने के भाजपा सरकार और नेतृत्व की हताश कोशिशें को भी प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
एफओ ने बालाकोट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसी प्रकार की आक्रमाक कार्रवाई से प्रभावी ढंग से निपटने में जनता और देश के सशस्त्र बलों के संकल्प को किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारतीय नेतृत्व के लगातार उकसाऊ बयानबाजी और आक्रामक कदमों पर संज्ञान लेने की अपील की गई है।