{"_id":"5fcff1208ebc3e01e85e36a9","slug":"nirmala-sitharaman-and-kiran-mazumdar-shaw-among-100-most-powerful-women-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल
Wed, 09 Dec 2020 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयार्क
एजेंसी, न्यूयार्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
किरण मजूमदार शॉ, निर्मला सीतारमण
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा दुनिया की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी हुई फोर्ब्स की वर्ष 2020 की सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर कब्जा कायम रखा है।
वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सूची में 41वां स्थान मिला है। वहीं रोशनी नादर मल्होत्रा 55वें और मजूमदार शॉ 68वें पायदान पर रहीं। लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान हासिल हुआ। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक सूची के लिए 30 देशों की चार पीढ़ियों तक की महिलाओं में से चयन किया गया।
सूची में 10 राज्यों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच कलाकार शामिल हैं। सूची में न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा एर्डर्न को 32वां और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को 37वां स्थान मिला। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 39वें और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 46वें स्थान पर रहीं।