{"_id":"60db74c18ebc3e09ca01dff7","slug":"nine-out-of-11-america-spelling-bee-contest-finalists-are-indian-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव की बात: अमेरिका में स्पेलिंग बी स्पर्धा के अंतिम 11 में नौ भारतवंशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गौरव की बात: अमेरिका में स्पेलिंग बी स्पर्धा के अंतिम 11 में नौ भारतवंशी
Wed, 30 Jun 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:01 AM IST
सार
प्रतियोगिता के अंतिम दौर की मेजबानी फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के पास वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट में की जाएगी और ईएसपीएन 2 पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले भारतवंशीय बच्चे..
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इस साल आयोजित होने वाली ‘स्पेलिंग बी’ प्रतिस्पर्धा के लिए चुने गए अंतिम 11 प्रतिभागियों में नौ भारतीय-अमेरिकी हैं। यह इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में इस भारतवंशी बच्चों के प्रभुत्व को दर्शाता है। एक बयान में बताया गया कि 11 प्रतिभागी आठ जुलाई को ‘2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी फाइनल्स’ के दौरान खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
बी के कार्यकारी निदेशक डॉ जे माइकल डर्निल ने कहा, ‘2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ के अंतिम चरण में पहुंचने वाले प्रतिभागियों की घोषणा करना हमारे लिए गौरव की बात है। इन प्रतिभागियों ने चरण दर चरण हर स्तर पर अपनी योग्यता साबित की। हम उत्सुक हैं कि हमें उनके ज्ञान और कड़ी मेहनत को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस साल की प्रतियोगिता के अंतिम दौर की मेजबानी फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के पास वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट में की जाएगी और ईएसपीएन 2 पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले 20 वर्षों से स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा रहा है। जबकि वे अमेरिका की आबादी का केवल एक प्रतिशत ही हैं। इस प्रतियोगिता को 2020 में कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।