फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine killed, ISIS attacked on Southern libya supporters

दक्षिण लीबिया में सरकार समर्थक बलों पर आईएस के हमले में नौ व्यक्तियों की मौत

Sun, 05 May 2019 11:28 AM IST
Shilpa Thakur भाषा, त्रिपोली
भाषा, त्रिपोली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 05 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Nine killed, ISIS attacked on Southern libya supporters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

दक्षिण लीबिया में शक्तिशाली खलीफा हफ्तार के समर्थक बलों को निशाना बना कर किए गए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।  इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 


loader

शहर के मेयर हामिद अल खयाली ने बताया कि आईएस आतंकवादियों को आपराधिक समूहों और भाड़े के लोगों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दक्षिणी शहर सेभा में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर सुबह हमला किया। इस शहर पर हफ्तार के बलों का कब्जा है। 

उन्होंने बताया, "हमले में नौ लोगों की मौत हो गई, इनमें से कुछ लोगों की गला काट कर हत्या की गई और कुछ को गोली मारी गई।" सेभा मेडिकल सेेंटर के एक प्रवक्ता ने नौ शवों को लाए जाने की पुष्टि की है।

आईएस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने कहा है कि उसने हफ्तार के लड़ाकों पर हमला किया और उनके ठिकानों में बंद कैदियों को मुक्त करा लिया है।

सेभा पर हफ्तार की स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी का नियंत्रण है जो कि संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त सरकार का विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed