फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nine killed in South Africa after gas tanker explodes

दक्षिण अफ्रीका: रेलवे पुल के नीचे गैस टैंकर में विस्फोट, नौ लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Sat, 24 Dec 2022 07:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 07:18 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी शहर बोक्सबर्ग में रेलवे पुल के नीचे फंसे गैस टैंकर में धमाका हो गया। इसमें दो दमकलकर्मियों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई अन्य भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
nine killed in South Africa after gas tanker explodes
Gas tanker explodes - फोटो : Social Media

विस्तार

बोक्सबर्ग शहर में शनिवार को एक रेलवे पुल के नीचे फंसे गैस टैंकर में विस्फोट गया। इसमें दो दमकल कर्मियों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एकुरहुलेनी आपातकालीन सेवा प्रबंधन सेवा (ईएमएस) के प्रवक्ता विलियम नतलादी ने बताया कि इस घटना में एक अस्तपाल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दो दमकल कर्मियों समेत नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक, छह दमकल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गैस टैंकर में विस्फोट हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि विस्फोट स्थल से सटे अस्पताल के बाहर लोग घास पर बैठे लोग बुरी तरह जले हुए थे। कई लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया। अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट मं घायलों की सही संख्या नहीं बताई है। इस बीच, घटना की रिपोर्ट जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो कई परिवारों के सदस्य अपने प्रियजनों के पास अस्पतालों में पहुंचे। हालांकि, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने इलाके में तलाशी लेने के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमएस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में रेलवे पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और पास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, आग की लपटों की तीव्रता पुल के ऊपर औ दोनों तरफ से उठी, जिससे ठोस स्टील की पटरियां पूरी तरह मुड़ गईं। 


मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गैस टैंकर चालक चमत्कारिक रूप से दुर्घटना में बच गया है, लेकिन वह इस बारे में बात करने के लिए बहुत ज्यादा सदमे में था कि उसने उस पुल के नीचे से गुजरने का प्रयास क्यों किया। अधिकारियों ने कहा, अस्पताल के पास एक आपातकालीन संकट केंद्र स्थापित किए जाने की खबरों के बीच गोतेंग प्रांत के मुखिया पान्याजा लेसुफी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

पीड़ितों को चिकित्सा सहायता और अन्य मदद प्रदान करने के लिए राहत सहायता संगठन 'गिफ्ट ऑफ द गिवर्स' घटनास्थल पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed