{"_id":"5c7726b5bdec2211a00c8e02","slug":"nigerian-president-buhari-again-won-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया के राष्ट्रपति बुहारी ने फिर जीता चुनाव, 2015 से सत्ता पर काबिज हैं पूर्व सैन्य शासक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बुहारी ने फिर जीता चुनाव, 2015 से सत्ता पर काबिज हैं पूर्व सैन्य शासक
Thu, 28 Feb 2019 05:39 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, अबुजा
एजेंसी, अबुजा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदू बुहारी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने में सफल रहे। देश के स्वतंत्र राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने उनके चुनाव जीतने की घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष महमूद याकुबू ने बताया कि गत 23 फरवरी को हुए राष्ट्रपति चुनाव में बुहारी को 56 फीसद वोट मिले। जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपराष्ट्रपति अतिकु अबूबकर को 41 फीसद वोट से संतोष करना पड़ा। अबूबकर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नतीजों को खारिज कर दिया है। बता दें कि बुहारी 2015 से सत्ता पर काबिज हैं।
अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया में बुहारी पर अब आर्थिक मंदी और आतंकियों से निपटने का दबाव रहेगा। जीत के बाद अपनी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुहारी ने कहा, वह समस्याओं से निपटने की दिशा में काम करेंगे। पूर्व सैन्य शासक रहे बुहारी ने भ्रष्टाचार मिटाने को अपनी प्राथमिकता बताया।