फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria Shooting Attack on gold mine village in West African country Many people died News In Hindi

Nigeria Shooting: पश्चिमी अफ्रीकी देश में सोने की खदान वाले गांव पर हमला, 20 लोगों की मौत; दर्जनों लोग घायल

Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
सार

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी जमफारा राज्य के एक खनन गांव में गुरुवार को बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Nigeria Shooting Attack on gold mine village in West African country Many people died News In Hindi
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उत्तर-पश्चिमी जमफारा राज्य के एक खनन गांव में गुरुवार को बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए।  मामले में अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया के अनुसार, डैन गुलबी जिले के गोबिरावा चाली गांव में दोपहर के समय कई हथियारबंद लोग मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों को मारना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


सबसे पहले सोने की खदान पर हमला
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने सबसे पहले एक सोने की खदान पर हमला किया, जहां 14 लोगों की मौके पर ही हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के घरों और मस्जिद में भी कई और शव मिले। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं है, लेकिन नाइजीरिया में इस तरह की घटनाएं आम हैं, जहां डाकू गिरोह फिरौती के लिए अपहरण और सामूहिक हत्याएं करते हैं। इनमें से कई डाकू पहले चरवाहे रहे हैं, जो अब सशस्त्र गिरोहों का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में फलस्तीनी एजेंसी UNRWA पर अब चल सकता है मुकदमा, ट्रंप प्रशासन ने बदली वर्षों पुरानी नीति
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरिया में हमले लगातार बढ़ते मामले
नाइजीरिया में इस तरह के हमले की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसको लेकर डैन गुलबी जिले के लोग पहले से ही ऐसे हमलों के डर में जी रहे हैं और उन्हें यात्रा करने के लिए अक्सर सशस्त्र सुरक्षा की जरूरत पड़ती है। मामले में गांव के एक निवासी रबीउ बावा ने बताया कि यह हमला बुधवार के एक नाकाम हमले का बदला हो सकता है, जिसमें ग्रामीणों ने डाकुओं को पीछे हटा दिया था और उनके सात लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है'; ट्रंप बोले- दोनों नेताओं से परिचित, सुलझा लेंगे मुद्दे

गांव के निवासी ने डाकू गिरोह पर लगाए आरोप

इसके साथ ही बावा ने आरोप लगाया कि यह हमला कुख्यात डाकू डोगो गिडे के लोगों ने किया, जो इस इलाके में लंबे समय से दहशत फैला रहा है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जमफारा राज्य इस तरह के हमलों का शिकार हुआ है। पिछले साल दिसंबर में भी इसी राज्य के मारादुन इलाके से 50 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया गया था। नाइजीरिया के इस क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बहुत कमजोर है, जिसका फायदा उठाकर सशस्त्र गिरोह बार-बार हमले करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed