फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria: Five years after abduction, there is no evidence of 112 girls still missing

नाइजीरिया: अपहरण के पांच साल बाद भी 112 बच्चियों का कोई सुराग नहीं

Sun, 14 Apr 2019 04:54 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 14 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Nigeria: Five years after abduction, there is no evidence of 112 girls still missing
फा

नाइजीरिया के चिबोक के एक स्कूल से पांच साल अगवा की गईं 112 बच्चियों का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है। आतंकी संगठन बोको हराम ने 14 अप्रैल, 2014 को 276 बच्चियों का अपहरण किया था। इनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच थी। इनमें से कुछ बच्चियों ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली थी। इस खबर ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था और राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के लिए चुनाव में यह अहम मुद्दा बन गया था।

विज्ञापन


बोको हराम को हराने और लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने के वादे पर उन्हें चुनावों में अप्रत्याशित जीत मिली। बाद में बोको हराम से बातचीत के बाद करीब 107 बच्चियां लौट आईं थीं। इन्हें या तो कैदियों के बदले लाया गया था या सेना द्वारा ढूंढा गया था। 
विज्ञापन


हाउवा भी उन लड़कियों में से एक है, जो अब तक नहीं लौटी है। हाउवा की मां आयशा मूसा माइना ने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को गम में डूबो दिया। ऐसा लगता है कि पूरा परिवार ही अगवा हो गया।  हमें यह भी नहीं पता कि वह जिंदा है भी या नहीं। हालांकि हाउवा के पिता को उम्मीद है कि एक दिन उनकी बच्ची लौट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed