{"_id":"60b547c60c294b0d190bb1c1","slug":"nigeria-200-children-abducted-from-salihu-tanko-islamic-school-in-northern-niger-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया : उत्तरी नाइजर प्रांत में सालिहू टैंको इस्लामी स्कूल से 200 बच्चे अगवा, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया : उत्तरी नाइजर प्रांत में सालिहू टैंको इस्लामी स्कूल से 200 बच्चे अगवा, एक व्यक्ति की मौत
Tue, 01 Jun 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अबुजा (नाइजीरिया)
एजेंसी, अबुजा (नाइजीरिया)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
नाइजीरिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत नाइजर में सालिहू टैंको इस्लामी स्कूल से करीब 200 छात्रों को अगवा कर लिया गया है। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। नाइजीरिया के मीडिया संगठनों और टीवी चैनलों की खबरों में अगवा बच्चों की संख्या 200 बताई गई है।
विज्ञापन
नाइजर स्टेट पुलिस प्रवक्ता वासीयू अबिओदुन ने घटना की पुष्टि की, लेकिन अगवा बच्चों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा, इस घटना को हथियारबंद लोगों ने अंजाम दिया, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे। अबिओदुन ने बताया कि हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और बड़ी संख्या में बच्चों को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
इस बीच उन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली भी मार दी जिसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए बचाव दलों को भेजा गया है और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। स्कूलों से बच्चों को अगवा करने की घटनाओं के चलते कई स्कूल बंद भी करना पड़े हैं।
विज्ञापन