{"_id":"5c70dbfdbdec224c80718a56","slug":"niger-jihadi-attack-four-people-killed-seven-missing-suspected-boko-haram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजर में संदिग्ध जिहादियों के हमले में 4 लोगों की मौत,7 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजर में संदिग्ध जिहादियों के हमले में 4 लोगों की मौत,7 लापता
Sat, 23 Feb 2019 12:21 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नियामे
भाषा, नियामे
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
दक्षिण पूर्वी नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को चार लोग मारे गए वहीं सात लोग लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरपूर्व नाइजीरिया की सीमा से लगते दिफा क्षेत्र के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो व्यक्ति नाइजर से और दो नाइजीरिया से थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोसो गांव के पास गारिन-अमादोऊ को निशाना बना कर किए गए इस हमले के बाद दो बच्चों सहित सात लोग लापता हो गए हैं वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। गौरतलब है कि लेक चाड के निकट स्थित बोसो गांव में फरवरी 2015 के बाद से अनेक बार हमले हुए हैं और यहां बोको हराम के आतंकवादी सक्रिय हैं। इससे पहले रविवार को बोसो का एक निवासी आत्मघाती हमले में मारा गया था। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया था।
विज्ञापन