फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand: Worlds Largest Blue Glowed Sea creature Kitefin Shark Discovered

न्यूजीलैंड : विश्व के सबसे बड़े नीली चमक वाले समुद्री जीव की खोज

Tue, 09 Mar 2021 07:58 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वेलिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वेलिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Mar 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
New Zealand: Worlds Largest Blue Glowed Sea creature Kitefin Shark Discovered
shark - फोटो : Pixabay

विश्व के सबसे बड़े प्रकाशमान रीढ़धारी जीव की पहचान न्यूजीलैंड के निकट की गई है। नीली चमक वाला यह जीव काईटफिन शार्क है, जो करीब 6 फुट लंबा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में फ्रंटियर मरीन साइंस जनरल में लेख प्रकाशित कर बताया है कि अभी यह सामने नहीं आया कि यह अपनी चमक किस प्रक्रिया से बंद है चालू करता है।

विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी प्रकाशमान रीढ़धारी है काइटफिन शार्क 
काइटफिन शार्क की पहचान के लिए बेल्जियम के कैथोलिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक महीने तक समुद्र में सर्च अभियान चलाया। इसमें शामिल जेरोम मेलफेट के अनुसार, एक जीवित शार्क के तस्वीर लेने में उन्हें सफलता मिली। इनके सैंपल भी लिए गए। सैंपल के जरिए उनके चमकते शरीर के पीछे का विज्ञान समझा जाएगा।
विज्ञापन


चमक का फायदा 
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चमक बड़े दुश्मनों को चकमा देने के लिए होती है। आसमान से आते नीलेपन में उनकी नीली आभा  छिपने और बड़ी मछलियों का भोजन बनने से बचने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्मोन जो हमें सोने में मदद करता है, शार्क को चमक देता है
यह चमक उनके दिमाग या नर्वस सिस्टम से नहीं बल्कि हार्मोन की वजह से पैदा होती है। यह हार्मोन मेलाटोनिन है जो हमें सोने में मदद करता है लेकिन शार्क को चमक देता है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि इन हारमोन्स का शार्क की चमक से कोई संबंध है कि नहीं है।


पिछले महीने मिला था गुलाबी-नारंगी चमकने वाला मूषक
वैज्ञानिकों के लिए अनूठे जीवों की पहचान के लिए यह वर्ष भाग्यशाली साबित हो रहा है। फरवरी में स्प्रिंगशेयर नामक मूषक की पहचान की गई थी, जो पराबैंगनी किरणों में गुलाबी व नारंगी रंगों में चमकता है। पूर्वी अफ्रीका के सवाना जंगलों में रहने वाला यह जीव अपने बालों में मौजूद पोफिरीन पिग्मेंट की सहायता से यह रंग पैदा करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed