{"_id":"6093517de2929d5bd9040213","slug":"new-zealand-prime-minister-may-get-married-by-the-end-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष के अंत तक शादी कर सकती हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ष के अंत तक शादी कर सकती हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
Thu, 06 May 2021 07:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 07:46 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री जेसिंडा और उनके बॉयफ्रेंड गेफोर्ड ने 2 वर्ष पहले सगाई की थी, उनकी एक बेटी नेवे भी है।
विज्ञापन
जेसिंडा अर्डन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न इस वर्ष के आखिर या अगले वर्ष फरवरी तक शादी कर सकती हैं। बुधवार को एक रेडियो शो में उन्होंने बताया कि वे अपने लंबे समय से मित्र क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी की तय करने जा रही हैं।
विज्ञापन
दोनों ने 2 वर्ष पहले सगाई की थी, उनकी एक बेटी भी है। आर्डर्न ने शादी की तारीख तो नहीं बताई लेकिन कहा कि वे दक्षिणी गोलार्द्ध के गर्मियों के में शादी कर सकती हैं जो कि न्यूजीलैंड में दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। 2018 दोनों ने बेटी नेवे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
गेफोर्ड ही अधिकतर समय नेवे का ख्याल रखते हैं, वे टीवी पर एक फिशिंग शो के प्रस्तुतकर्ता भी हैं। आर्डन ने बताया कि गेफोर्ड ने उन्हें माहिया नामक तटीय शहर में एक पहाड़ पर चढ़कर शादी के लिए प्रपोज किया था।
विज्ञापन
गेफोर्ड ही अधिकतर समय नेवे का ख्याल रखते हैं , वे टीवी पर एक फिशिंग शो के प्रस्तुतकर्ता भी हैं। आर्डन ने बताया कि गेफोर्ड ने उन्हें माहिया नामक तटीय शहर में एक पहाड़ पर चढ़कर शादी के लिए प्रपोज किया था। यह रोमांटिक क्षण हो सकता था लेकिन घटनाक्रम से अनजान लोगों ने पुलिस को किसी खतरे की थी। इसके बाद वहां पुलिस डॉग स्वॉड लेकर पहुंच गई इससे हुई गड़बड़ ने वह मौका और भी यादगार बना दिया।
सालभर में तीसरी पीएम की शादी
किसी प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए विवाह करने के मामले बेहद दुर्लभ ही हैं। हालांकि फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने पिछले साल अगस्त में अपने पुरुष मित्र मार्कस राइकनन से विवाह किया था। इसी तरह डेनमार्क के पीएम मैट फ्रेडरिक्सन ने भी पिछले साल ही फोटोग्राफर प्रेमिका बो टेनबर्ग से शादी की थी। इससे पहले लग्जमबर्ग के पीएम जेवियर बेतेल भी पद पर रहते ही 2015 में विवाह कर चुके हैं। पाकिस्तान की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का विवाह सत्ता में आने से कुछ पहले ही हो गया था लेकिन उन्होंने पीएम पद पर रहते हुए बेटे बिलावल को जन्म दिया था।