फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand Police introduces hijab to uniform, Zeena Ali first officer to wear it

न्यूजीलैंड पुलिस का मुस्लिम महिलाओं को तोहफा, यूनिफॉर्म में शामिल किया हिजाब

Wed, 18 Nov 2020 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
New Zealand Police introduces hijab to uniform, Zeena Ali first officer to wear it
जीना अली - फोटो : न्यूजीलैंड पुलिस

न्यूजीलैंड पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए यूनिफॉर्म में हिजाब को अनुमति दे दी है। कॉन्स्टेबल जीना अली न्यूजीलैंड पुलिस की पहली कर्मचारी बन गई हैं जिन्होंने यूनिफॉर्म के तौर पर विशेष तरीके से तैयार किया गया हिजाब पहना। यह कदम मुस्लिम महिलाओं को बल में भर्ती होने को लेकर उत्साहित करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन


जीना अली (30) पिछले साल हुए क्राइस्ट चर्च आतंकी हमले के बाद मुस्लिम समुदाय की मदद करने के लिए पुलिस में शामिल हुई थीं। न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुए इन आतंकी हमलों में 51 लोगों मारे गए थे। इस सप्ताह वह न केवल पुलिस अधिकारी बल्कि, यूनिफॉर्म में हिजाब पहनने वाली पहली महिला भी बन जाएंगी।
विज्ञापन



परिधान डिजाइन करने में भी की जीना ने मदद
दि न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार जीना ने इस कपड़े को डिजाइन करने के लिए पुलिस के साथ काम किया। यह उनकी नई भूमिका के लिए कार्यात्मक भी है और धर्म को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जीना अली भी मानती हैं कि यह कदम और महिलाओं को पुलिस बल में शामिल होने के लिए उत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीना ने कहा, न्यूजीलैंड पुलिस यूनिफॉर्म हिजाब पहन कर बाहर जाना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि मैं इसकी डिजाइन प्रक्रिया में शामिल थी। उन्होंने कहा कि मुझे अपने समुदाय का, खासकर महिलाओं का, प्रतिनिधित्व करके गर्व का अनुभव होता है। फिजी में जन्मी जीना बचपन में ही परिवार के साथ न्यूजीलैंड आ गई थीं।

महिलाओं को उत्साहित करेगा यह कदम: जीना
उन्होंने न्यूजीलैंड पुलिस की सराहना करते हुए कहा, 'पुलिस की ओर से जारी यूनिफॉर्म में हिजाब होने का मतलब है कि वो महिलाएं जिन्होंने पहले पुलिस में शामिल होने का विचार भी नहीं किया था, अब वह इसके लिए आगे आ सकती हैं। पुलिस ने जिस तरह मेरे धर्म और मेरी संस्कृति का सम्मान किया है वह बेहद शानदार है।'

जीना ने कहा, 'हमें समुदाय की मदद करने के लिए और मुस्लिम महिलाओं की जरूरत है। इनमें से अधिकांश महिलाएं पुलिस से बात करने से भी डरती हैं और अगर कोई व्यक्ति उनसे बात करने आए तो संभवत: वह दरवाजा भी बंद कर देंगी। अगर हम और महिलाओं को जोड़ सकें तो हम अपराधों में भी कमी ला सकते हैं।'


2008 में पगड़ी को यूनिफॉर्म में शामिल किया था
उल्लेखनीय है कि साल 2008 में न्यूजीलैंड पुलिस ने पगड़ी को भी यूनिफॉर्म में शामिल किया था। नेलसन कॉन्सटेबल जगमोहन माल्ही ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने वाले पहले अधिकारी बने थे। इससे पहले उन्हें ड्यूटी करने के दौरान पगड़ी उतारनी पड़ती थी, इसके बावजूद कि पगड़ी सिख धर्म का एक बेहद अहम हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed