फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern Delays Election After Coronavirus Return

ऑकलैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर न्यूीजलैंड में आम चुनाव चार हफ्ते के लिए टला

Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern Delays Election After Coronavirus Return
Jacinda Ardern - फोटो : Twitter

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड में कोरोना वायरस के नए मामलों के मद्देनजर देश में होने वाले आम चुनाव को चार सप्ताह के लिए टालने की सोमवार को घोषणा की। देश में 19 सितंबर को चुनाव होने थे, जो अब 17 अक्तूबर को होंगे। न्यूजीलैंड के कानून के तहत अर्डर्न को दो महीने तक चुनाव टालने का अधिकार है। ऑकलैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर विपक्षी दल भी चुनाव टालने का लगातार आग्रह कर कर रहे थे।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड में पिछले सप्ताह एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं, इससे पहले 102 दिन तक वहां वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। ऑकलैंड में अभी संक्रमण के 58 मामले हैं।
विज्ञापन

अर्डर्न ने चुनाव स्थगित करने से पहले संसद के सभी दलों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘अंतत: यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हमारे पास सुचारू चुनाव प्रणाली हो जो मतदाओं को सभी दलों और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका दें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्डर्न ने कहा कि कोविड-19 की वजह से अब वह चुनाव नहीं टालेंगी। उन्होंने कहा,  कोविड विश्वभर में जन जीवन प्रभावित कर रहा है।’ अर्डर्न ने कहा कि दक्षिण कोरिया, सिंगापुर जैसे देशों ने भी वैश्विक महामारी के बीच चुनाव आयोजित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed