{"_id":"5fc804537242d1018d387f64","slug":"new-zealand-announces-symbolic-emergency-on-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ने की जलवायु परिवर्तन पर ‘प्रतीकात्मक आपातकाल’ की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड ने की जलवायु परिवर्तन पर ‘प्रतीकात्मक आपातकाल’ की घोषणा
Thu, 03 Dec 2020 02:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने दुनिया के 30 से अधिक देशों का समर्थन करते हुए बुधवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा का ‘प्रतीकात्मक’ कदम उठाया। जलवायु आपातकाल की घोषणा के इस प्रस्ताव के पक्ष में 76 जबकि विरोध में 43 सांसदों ने मतदान किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार ने एक नयी पहल की शुरुआत की जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कई एजेंसियों को 2025 तक कार्बन के उत्सर्जन में कटौती करनी होगी। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने कहा कि सरकार आम तौर पर प्राकृतिक आपदाओं जैसी चीजों के लिए आपातकाल की घोषणा करती है लेकिन यदि हम जलवायु परिवर्तन पर ध्यान नहीं देंगे तो इस प्रकार की आपदाएं आती रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह घोषणा कर हम उस बोझ पर संज्ञान ले रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों पर पड़ने वाला है। अर्डन ने कहा, उनके लिए यह वास्तविक होगा। यह उस देश के लिए है जिसमें आगामी पीढ़ियां जन्म लेने वाली हैं। और यह उस कर्ज के बारे में है जो उन पर पड़ेगा यदि हम इस मुद्दे पर अभी निर्णय नहीं लेंगे।
विज्ञापन