{"_id":"5cb31e90bdec22146e0fb7cf","slug":"new-york-times-square-sikh-community-celebrate-turban-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turban Day: सिख संस्कृति से सराबोर हुआ टाइम्स स्क्वायर, हजारों ने बांधी पगड़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turban Day: सिख संस्कृति से सराबोर हुआ टाइम्स स्क्वायर, हजारों ने बांधी पगड़ी
Sun, 14 Apr 2019 06:58 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख संस्कृति के रंगों एवं परंपरा से टाइम्स स्क्वायर शनिवार को उस वक्त सराबोर हो गया जब समुदाय के सदस्यों ने पगड़ी दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क वासियों एवं पर्यटकों को पगड़ी बांधी। इसका मकसद सिखों की पहचान के बारे में जागरुकता फैलाना है।
सिख संगठन, ‘द सिख्स ऑफ न्यूयॉर्क’ ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर शनिवार को वार्षिक पगड़ी दिवस का आयोजन किया। इस साल पगड़ी दिवस को बैसाखी और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती वर्ष के साथ मनाया गया।
न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दूतावास गुरुबानी गायन कार्यक्रमों के साथ गुरु नानक की 550वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक की 550वीं जयंती के साथ-साथ बैसाखी मनाने के लिए दूतावास ने पगड़ी दिवस पर ‘द सिख्स ऑफ न्यूयॉर्क’ के साथ काम किया।