फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York Crime News: Police Find Body of Missing Man, Tortured for More Than a Month by 5 People

US: न्यूयॉर्क पुलिस को मिला लापता व्यक्ति का शव, दावा- पांच लोगों ने एक महीने से अधिक समय तक किया प्रताड़ित

Sat, 15 Feb 2025 09:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 09:14 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में पुलिस ने एक 24 वर्षिय ट्रांसजेंडर व्यक्ति की निर्मम हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबित पीड़ित व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता था, जो मिनसोटा का रहने वाला था।

विज्ञापन
New York Crime News: Police Find Body of Missing Man, Tortured for More Than a Month by 5 People
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

न्यूयॉर्क पुलिस ने शुक्रवार को एक लापता व्यक्ति की हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लापता व्यक्ति के साथ एक महीने से अधिक समय तक मारपीट की गई। साथ ही उतने समय तक ही यातना देने के बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आगे बताया कि 24 वर्षीय पीड़ित सैम नॉर्डक्विस्ट एक ट्रांसजेंडर था जो मिनसोटा का रहने वाला था। 
विज्ञापन

 
पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क आया था सैम
बता दें कि सैम नॉर्डक्विस्ट का लापता होना 9 फरवरी को रिपोर्ट किया गया था, और वह पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क आया था। इसके बाद से उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ था। मामले में पुलिस ने बताया कि नॉर्डक्विस्ट को जो यातना और हत्या दी गई, वह बहुत ही क्रूर और शर्मनाक थी। यह उनकी अब तक की सबसे बुरी हत्या की जांच है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कैनडाईगुआ, न्यूयॉर्क के 38 वर्षीय प्रेशियस अर्ज़ुगा और 30 वर्षीय पैट्रिक गुडविन, रोचेस्टर, न्यूयॉर्क के 33 वर्षीय काइल सेज, और जिनेवा, न्यूयॉर्क की 19 वर्षीय एमिली मोट्यका शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को दूसरे दर्जे की हत्या का आरोप लगाया है और वे सभी हिरासत में हैं। साथ ही पुलिस ने इस मामले को सबसे भयानक अपराधों में से एक बताया है और कहा है कि इस घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले के कुछ महत्वपूर्ण विवरण साझा नहीं किए क्योंकि यह अभी भी सक्रिय जांच के अधीन है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या यह हत्या एक घृणा अपराध है, तो पुलिस ने इसे खारिज नहीं किया, लेकिन कहा कि इसकी जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed