{"_id":"60a017f58ebc3e8db97d2a43","slug":"new-york-mayor-announces-to-send-covid-help-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: न्यूयॉर्क मेयर ने की भारत को मदद भेजने की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट: न्यूयॉर्क मेयर ने की भारत को मदद भेजने की घोषणा
Sun, 16 May 2021 12:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 May 2021 12:20 AM IST
सार
अमेरिकी सांसदों ने बाइडन प्रशासन से अपील की कि वह भारत को तत्काल अतिरिक्त चिकित्सीय आपूर्ति पहुंचाने के लिए सेना की भी मदद ले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो ने कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को जांच किट, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता भेजने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ठीक एक साल पहले न्यूयॉर्क सिटी इस महामारी का केंद्र थी। अब संकट की इस घड़ी में भारत को मदद भेजने की हमारी बारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को कोविड-19 से निपटने में भारत को दी जा रही मदद की जानकारी दी
अमेरिका में अधिकारियों के एक दल ने अमेरिकी सांसदों को कोविड-19 से निपटने में अमेरिका की ओर से भारत को दी गई मदद संबंधी जानकारी दी। इसके बाद सांसदों ने बाइडन प्रशासन से अपील की कि वह भारत को तत्काल अतिरिक्त चिकित्सीय आपूर्ति पहुंचाने के लिए सेना की भी मदद ले। ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के डेमोक्रेटिक अध्यक्ष व सांसद ब्रैड शरमन ने भारत को दी गई मदद के बारे में अफसरों से जानकारी लेने के बाद बाइडन प्रशासन की सराहना की। अधिकारियों ने कॉकस के सदस्यों को बताया कि अमेरिका ने भारत को छह दिन में छह विमानों के जरिए मदद पहुंचाई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर भारत से लौटा पहला विमान
भारत में कोविड-19 स्वास्थ्य संकट के कारण लगाया गया दो सप्ताह का यात्रा प्रतिबंध खत्म होने के बाद पहला विमान भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचा।
विज्ञापन
प्रतिबंध समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत में फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए उड़ानें श्फिर से शुरू कर दीं हैं। फिलहाल 150 यात्रियों को ले जाना था लेकिन 80 नागरिक ही लौटे हैं।