{"_id":"5c14baabbdec2255cf6e70b8","slug":"new-york-man-has-been-charged-with-hate-crime-for-assaulting-indian-origin-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की महिला पर हमला, आरोपी के खिलाफ घृणा अपराध का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल की महिला पर हमला, आरोपी के खिलाफ घृणा अपराध का आरोप
Sat, 15 Dec 2018 01:56 PM IST
अजय सिंह
न्यूयार्क, भाषा
न्यूयार्क, भाषा
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका में एक 54 वर्षीय पुरुष पर भारतीय मूल की एक महिला पर हमला करने तथा उस पर समलैंगिकों के प्रति नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल करने पर घृणा अपराध के आरोप लगाए गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अलाशहीद अल्लाह (54) को पिछले माह न्यूयार्क के क्वीन्स बरो में अवनीत कौर (20) पर हमला करने के आरोप में गुरुवार को अदालत ले जाया गया और उस पर घृणा अपराध के आरोप लगाए गए।
क्वीन्स के डिस्ट्रिक अटॉर्नी रिचर्ड ब्राउन ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उसे साढ़े तीन साल से 15 साल साल तक की कैद की सजा सुनाई जा सकती है। ब्राउन ने कहा कि क्वीन्स काउंटी देश की सर्वाधिक विविधता वाली काउंटी है। यहां अनेक नस्ल, राष्ट्रीयता और यौन झुकाव वाले लोग रहते हैं। पक्षपात से उपजे अपराध खासतौर पर हिंसा भरे अपराधों को इस काउंटी में कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आरोप के अनुसार कौर पिछले माह मैनहटन में एक सबवे ट्रेन में सफर कर रही थी तभी आरोपी से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान अलाशहीद ने कौर और उनकी दोस्त पर समलैंगिकों के प्रति नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद जब दोनों महिलाएं जाने लगीं तो आरोपी ने उनका पीछा किया और कौर के सिर के पिछले हिस्से पर प्रहार किया, इसके बाद उसके सीने में मारा। इससे कौर गिर पड़ी फिर आरोपी ने उसके सिर और गर्दन को खंभे से भिड़ा दिया।
आरोप के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कौर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और दोबार ट्रेन में यात्रा के दौरान अपनी मित्र का चुंबन लेने के प्रति उसे धमकी भी दी। घटना के बाद कौर को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर का इलाज किया गया।