फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York: China pakistan have secret plans bulid fighter jets

लड़ाकू विमान बनाने के लिए चीन पकिस्तान बना रहे गोपनीय योजना, न्यूयॉर्क टाइम्स का खुलासा

Sat, 22 Dec 2018 08:53 AM IST
अजय सिंह भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क Published by: अजय सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
New York: China pakistan have secret plans bulid fighter jets
शी जिनपिंग- इमरान खान - फोटो : self
पाकिस्तान बेल्ट एवं रोड मुहिम (बीआरआई) के तहत चीन के सैन्य लड़ाकू विमान, हथियार तथा अन्य हार्डवेयर उपकरण बनाने के लिये गोपनीय योजना बना रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। यह पहला मौका है जब बीआरआई के साथ चीन की सैन्य महत्वकांक्षाएं के जुड़ाव के कयास को आधार मिला है। हालांकि चीन ने इस खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स में चीन की बेल्ट एवं रोड योजना ने पाकिस्तान में लिया सैन्य मोड़ शीर्षक खबर में इसका खुलासा किया है। खबर के अनुसार, चीन जिस कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं असैन्य होने का दावा करता रहा है उसमें नये लड़ाकू विमान बनाने की गोपनीय योजना भी शामिल है।
विज्ञापन


खबर में कहा गया कि पाकिस्तान में चीन को एक भरोसेमंद सहयोगी दिखता है, जिसके साथ साझा सीमा और तालमेल का लंबा इतिहास है, जो भारत के खिलाफ दक्षिण एशिया में साझा भागीदार है। हथियारों का बड़ा ग्राहक है, आर्थिक वृद्धि के लिये व्यापार की संभावनाओं से समृद्ध है और जिसके पास प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अब चीन को उस पाकिस्तान में सुरक्षा तथा निगरानी प्रौद्योगिकी के लिये भी जगह मिल रही है जो पारंपरिक तौर पर अमेरिका का भागीदार रहा है।


हालांकि चीन ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स की इस खबर का खंडन किया। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारे पास उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार संबंधित खबर सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed