फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Year Award List: Prof Lord Ajay Kumar Kakkar received prestigious KBE honor, 50 other British Indians also included

नववर्ष सम्मान सूची : प्रो. कक्कड़ को मिला प्रतिष्ठित केबीई सम्मान, 50 अन्य ब्रिटिश भारतीयों के नाम भी शुमार

Sun, 02 Jan 2022 12:19 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन लोगों ने हमें प्रेरित किया और ब्रिटेन व दुनिया में अपने समुदायों को बहुत कुछ दिया है। हमारे लिए यह सम्मान एक देश के रूप में, उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देने का एक जरिया है।

विज्ञापन
New Year Award List: Prof Lord Ajay Kumar Kakkar received prestigious KBE honor, 50 other British Indians also included
ब्रिटेन का संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के ब्रिटिश शिक्षाविद् और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड अजय कुमार कक्कड़ को ‘नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर’ (केबीई) से सम्मानित किया गया है। केबीई ब्रिटेन के वार्षिक नववर्ष सम्मान सूची में दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। इस सूची में भारतीय मूल के 50 पेशेवरों को भी सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में सर्जरी के प्राध्यापक प्रोफेसर कक्कड़ को विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत भारतीय मूल के लगभग 50 पेशेवरों, उद्यमियों और परोपकारी लोगों को सम्मानित करने वाली सूची में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक सेवा के लिए शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई सेवाओं की सूची में सबसे अधिक वरीयता दी गई। कई ओलंपियन खिलाड़ी भी इस सूची में जगह बना पाने में कामयाब रहे, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नाम पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों संबंधी मुख्य सम्मान समिति पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रभाव को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा, पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन लोगों ने हमें प्रेरित किया और ब्रिटेन व दुनिया में अपने समुदायों को बहुत कुछ दिया है। हमारे लिए यह सम्मान एक देश के रूप में, उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देने का एक जरिया है।

लॉर्ड कक्कड़ ने दी विशेष सेवाएं
प्रो. कक्कड़ के केबीई प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और नैदानिक अनुसंधान के हिमायती कक्कड़ ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी चयन समिति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के भविष्य पर एक विशेष समिति में सेवाएं दीं। 1,278 व्यक्तियों की सूची में, 78 ओलंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें से तैराकी पदक विजेताओं एडम पीटी और टॉम डाले को ओबीई सम्मान दिया गया।

सूची में टोनी ब्लेयर व डेनियल क्रेग का नाम वैज्ञानिकों के साथ
कोविड-19 महामारी के खिलाफ ब्रिटेन का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों और चिकित्सा प्रमुखों को देश की वार्षिक नववर्ष सम्मान सूची में शूरवीर की पदवी से सम्मानित किया गया। इस सूची में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले डेनियल क्रेग से लेकर युवा टेनिस स्टार एम्मा राडुकानु तक सैकड़ों लोगों की उपलब्धियों को मान्यता दी गई। महारानी एलिजाबेथ ने पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर को ‘नाइट कम्पेनियन ऑफ द मोस्ट नोबल ऑर्डर ऑफ द गार्टर’ भी बनाया, जो कि शिष्टता का सबसे पुराना और सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश दर्जा है।

Britain, london,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed