फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New visa regulations likely to cause uncertainties, difficulties for some Indian students

नई वीजा गाइलडलाइंस से भारतीय छात्रों के लिए अनिश्चितताएं और मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Thu, 09 Jul 2020 09:02 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 09 Jul 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
New visa regulations likely to cause uncertainties, difficulties for some Indian students
हार्वर्ड - फोटो : NBC News

अमेरिका के एफ-1 वीजा को लेकर आई नई गाइडलाइंस से कुछ भारतीय छात्रों के लिए अनिश्चिताएं और मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक हर विदेशी छात्र को अमेरिका के विश्वविद्यालयों में किसी एक इन-पर्सन कोर्स को करना जरूरी है।

विज्ञापन



भारतीय राजदूतावास का कहना है कि अमेरिका के इस फैसले से कुछ भारतीय छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भारतीय राजदूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि इस समय अमेरिका में विश्वविद्यालय और कॉलेज नए शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी योजनाओं का एलान करेंगे, ऐसे समय में एफ-1 वीजा के नियमों में बदलाव से भारतीय छात्रों के लिए परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे को लेकर भारतीय सरकार ने अमेरिका के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर ली है। सात जुलाई को भारत-अमेरिका विदेशी कार्यालय परामर्श का आयोजन हुआ था। भारतीय विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रंगला ने अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उपसचिव डेविड हैल से इस बारे में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टू़डेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम की रिपोर्ट में छपा है कि इस साल जनवरी में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 1,94,556 है, जिसमें 1,26,132 पुरुष और 68,405 महिलाएं हैं। चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर आता है जिसके यहां के छात्र अमेरिका में सबसे ज्यादा पड़ते हैं। 

भारतीय राजदूतावास के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका दोनों देशों के बीच स्थापित संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारतीय छात्रों को वीजा नियमो को लेकर उचित सुविधाएं देगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर अमेरिका के प्रशासनिक अधिकारियों, कांग्रेस नेता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज से बातचीत हो रही है।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एफ-1 और एम-1 वीजा को लेकर नई और संशोधित गाइडलाइंस जारी की थी, जिसमें कोरोना वायरस को देखते हुए समेस्टर के अंत तक अप्रवासी छात्रों के ऑनलाइन कक्षाएं लेने की बात कही गई थी। 

प्रवक्ता का कहना है कि इस बदलाव से अमेरिका की यूनिवर्सिटी और कॉलेज का सुविधा हो सकती है क्योंकि इसके जरिए छात्र ऑनलाइन और इन-पर्सन दोनों तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकता है लेकिन इससे एफ-1 और एम-1 वीजा पर आए विदेशी छात्रों पूरी तरह से ऑनलाइन कोर्स करने पर प्रतिबंध है।

नियमों में नरमी की उम्मीद जताई

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी में अमेरिका के विभिन्न अकादमिक संस्थानों में 1,94,556 भारतीय छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1,26,132 पुरुष और 68,405 महिलाएं हैं।

प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि अमेरिकी अधिकारी कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए असाधारण हालातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय छात्रों के लिए अपने वीजा नियमों में पर्याप्त नरमी दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed