चीन में चला नया ट्रेंड, करोड़ों बुजुर्गों को जीवनसाथी की तलाश, तलाकशुदा से ज्यादा पसंद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में उम्रदराज लोगों के बीच नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। 60-70 साल की उम्र में दोबारा शादी करने वाले और तलाक लेने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग डेटिंग शो से लेकर ऑनलाइन चैट रूम में अपने साथी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर की तलाश स्थानीय पार्क में ही पूरी हो जाती है।
इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि उम्रदराज लोगों में एचआईवी संक्त्रस्मण जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। तीन दशकों के आर्थिक विकास और सामाजिक बदलावों ने चीन में उम्रदराज लोगों की प्यार और सेक्स के प्रति नजरिये को पूरी तरह बदल दिया है। इनमें से अधिकांश अकेले हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं।
चीनी मीडिया में इस व्यवहार को ट्विलाइट लव का नाम दिया गया है। डेटिंग प्रोग्राम में लुभावने नामों के साथ शामिल होने वाले प्रौढ़ावस्था पार कर चुके लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि उम्रदराज और अकेले लोगों के लिए ऑनलाइन चैटिंग रूम भी बनने लगे हैं।
साथी की तलाश के लिए पार्क पहली पसंद
हालांकि, डेटिंग शो और ऑनलाइन चैटिंग चीनी लोगों की पहली पसंद नहीं है। इसके लिए वे सबसे पहले स्थानीय पार्क का रुख करते हैं। बीजिंग में ऐसे लोग ज्यादातर चांगपुहे और चेंपल ऑफ हेवेन का रुख करते हैं। चॉन्गकिंग के हॉन्गयाडोंग पार्क में जोड़ियां बनाने के लिए अलग से स्थान निर्धारित है।
झियान शहर में उम्रदराज लोग हर बुधवार और शनिवार को रिवॉल्यूशन पार्क में जमा होते हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में गमलोबल हेल्थ और एजिंग रिसर्च के डायरेक्टर बेई वू कहते हैं, पार्क में ब्लाइंड डेट की उम्मीद ज्यादा होती है क्योंकि एक साथ ज्यादा लोग जमा होते हैं।
इसके पीछे है आबादी की बदलती संरचना
लगातार बढ़ती उम्र प्रत्याशा का मतलब है कि लोग अपने जीवनसाथी से ज्यादा जी रहे हैं। एक सरकारी आंकड़े के अनुसार चीन में अपना जीवनसाथी खो चुके लोगों की कुल तादाद करीब 4..80 करोड़ है। साल 20150 तक यह संख्या 11..84 करोड़ हो जाने का अनुमान है।
आश्चर्य चह है कि अपना जीवनसाथी खो चुके हर पांच में से चार व्यक्ति दोबारा शादी करना चाहता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक अखबार ने यह सर्वे प्रकाशित किया है। इतना ही नहीं, बीजिंग में तलाक के करीब एक-तिहाई मामले 60-70 साल की उम्र के लोगों द्वारा दर्ज कराए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिनके जीवनसाथी जीवित हैं, वे उन्हें तलाक देना चाहते हैं।
बढ़ रही हैं बीमारियां भी
देश में सिंगल उम्रदराज लोगों की बढ़ती तादाद से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उनके बीच एचआईवी संक्त्रस्मण के मामले बढ़ रहे हैं। 2012 के बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में एचआईवी संक्त्रस्मण लगभग तीन गुना बढ़ गया है। इस साल अक्टूबर में चीन सरकार ने उम्रदराज लोगों में एड्स की रोकथाम के लिए अलग से नीति घोषित की।
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उम्रदराज लोग संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते। इसका एक बड़ा कारण अज्ञानता है। ये उस पीढ़ी के लोग हैं जब चीनी समाज में सेक्स पर बातचीत वर्जित था। वे अपने जीवनसाथी परिवार या दोस्तों के जरिये ढूंढते थे, डेटिंग जैसी प्रथा तभी चलन में भी नहीं आई थी।
तलाकशुदा से ज्यादा पसंद विधवा
साथी की तलाश में लोग अपनी पसंद-नापसंद भी खुलकर बताते हैं। जिनके पास पेंशन और स्वास्थ्य बीमा है, उनकी मांग ज्यादा है। तलाकशुदा से ज्यादा पसंद वे लोग होते हैं जिनके जीवनसाथी की मृत्यु हो गई हो। पार्कों में लोग इसके लिए विज्ञापन भी लगा रहे हैं। लोग अपने संभावित साथी को देश-विदेश में लंबा-चौड़ा घर और अन्य संपत्तियों का प्रलोभन भी देते हैं।
रखते हैं ऐसी शर्तें
82 साल के गुआन योंगियान तलाकशुदा हैं और दोबारा शादी करना चाहते हैं। उनके पास सब कुछ है लेकिन उन्हें खुद से आधी उम्र की साथी चाहिए। अपने लिए साथी तलाश रही अधिकांश महिलाओं का मानना है कि उन्हें अच्छे विकल्प कम मिलते हैं।
महिलाएं अपने लिए ऐसा साथी चाहती हैं जिसके साथ वे दिल की बातें कर सकें। अधिकांश पुरुष भावनाओं पर ध्यान नहीं देते, वे भौतिक सुखों को महत्व देते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी ओर से कार, घर, आभूषण और पैसे की मांग करते हैं।