फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New records of e commerce purchases made during Christmas holidays in America

33 करोड़ आबादी, 300 करोड़ डिलीवरी पैकेज, अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों में बने नए रिकॉर्ड

Wed, 09 Dec 2020 05:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
New records of e commerce purchases made during Christmas holidays in America
Online shopping - फोटो : Facebook

क्रिसमस यानी पश्चिमी देशों में छुट्टियों का समय। अमेरिका में इस दौरान जमकर खरीदारी होती है और तोहफों का लेन-देन भी। इस वर्ष कोरोना महामारी के बीच लोगों ने ई-कॉमर्स वेबसाइटों से इतनी बड़ी संख्या में खरीदारी कर ली है कि डिलीवरी पैकेजों की संख्या 300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


खास बात है कि अमेरिका की कुल आबादी ही करीब 33 करोड़ है, और जैसे-जैसे क्रिसमस निकट आ रहा है, डिलीवरी पैकेजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अनुमान है कि इस वर्ष बीते साल मुकाबले 80 करोड़ ज्यादा पैकेज डिलीवर होने जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत समझा जा रहा है, लेकिन क्रिसमस से पहले इन सामान की डिलीवरी नहीं हुई तो ऑर्डर रद होने से नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनले के परिवहन विश्लेषक रवि शंकर के अनुसार इस समय सभी बेहद तनाव में हैं। विभिन्न कंपनियों ने हजारों नए कर्मचारी नियुक्त किए हैं, तो वहीं अवकाश के दिनों में भी डिलीवरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिपमैट्रिक्स कंपनी के अध्यक्ष सतीश जिंदल के अनुसार रोजाना क्षमता से 72 लाख ज्यादा डिलीवरी हो रही है, फिर भी उम्मीद कम है कि ऑर्डर समय पर पहुंच सकेंगे। कई छोटे बड़े ब्रांड सामान पहुंचाने के लिए अपने ग्राहकों से ज्यादा समय मांग रहे हैं।


महामारी में ई-कॉमर्स से हो रही यह खरीद जहां कंपनियों और उपभोक्ताओं के लिए लाइफलाइन बन चुकी है, तो वहीं इस बीच छोटे रिटेल स्टोर संकट में हैं। यहां बेहद कम संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed