फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new Pak army chief in a day or two, claims Interior Minister Sanaullah

Pakistan: पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख की नियुक्त एक-दो दिनों में, इसी माह रिटायर हो रहे बाजवा

Sat, 19 Nov 2022 09:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

पाकिस्तान में सेना व इसके प्रमुख का पद राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी पद को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान व सेना के बीच तकरार होने व आखिरकार खान को पीएम पद छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने की खबरें आई थीं।

विज्ञापन
new Pak army chief in a day or two, claims Interior Minister Sanaullah
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और पीएम शाहबाज शरीफ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति एक दो दिनों में होने वाली है। देश के आंतरिक सुरक्षा मंत्री सनाउल्लाह ने दावा किया कि पीएम शाहबाज शरीफ जल्दी नियुक्ति करने वाले हैं। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। 

विज्ञापन

सनाउल्लाह ने यह भी कहा कि सेना प्रमुख के चयन में देरी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पीएम शरीफ ने चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है और नए चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (COAS) की नियुक्ति जल्द होने वाली है। बता दें, पाकिस्तान में सेना व इसके प्रमुख का पद राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी पद को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान व सेना के बीच तकरार होने व आखिरकार खान को पीएम पद छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने की खबरें आई थीं।
विज्ञापन

जियो न्यूज के अनुसार मंत्री सनाउल्लाह ने दावा किया कि नए जनरल के नाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है, सिर्फ औपचारिक घोषणा की जाना है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख का चयन प्रधानमंत्री का विवेकाधिकार होता है और वे ही अंतिम फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति के जरिए ही नियुक्ति हो : जरदारी
उधर, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उनकी पार्टी पदोन्नति से यह पद भरने के पक्ष में है। सेना प्रमुख को पाक सेना की पदोन्नति प्रणाली से ही चुना जाना चाहिए। 

इमरान बोले- सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरह हो नियुक्ति
जरदारी का यह बयान पूर्व पीएम इमरान खान के सुझाव के बाद आया है। इमरान ने कहा था कि सेना प्रमुख के पद पर नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरह होना चाहिए। इमरान मैरिट के आधार पर नियुक्ति चाहते हैं। पीपीपी के नेता जरदारी ने कहा कि सभी थ्री स्टार जनरल समान रूप से योग्य व सक्षम हैं। पीएम कानून के मुताबिक नियुक्ति करेंगे। 


इमरान ने किया था राष्ट्रपति अल्वी की बाजवा से मुलाकात का दावा
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले इमरान खान ने दावा किया था कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने तत्काल और पारदर्शी चुनावों पर चर्चा करने के लिए जनरल बाजवा से मुलाकात की है। अल्वी ने कहा कि वे सेना प्रमुख की नियुक्ति के संबंध में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह का पालन करेंगे। वे इसमें बाधा नहीं डाल सकते। इमरान खान ने लाहौर में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा में दावा किया था कि अल्वी व बाजवा ने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के संबंध में भी बात की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed