फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Delhi bound Nepal Airlines flight cancelled at last minute leaving 254 stranded

Nepal Airlines: दिल्ली आने वाली नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट अंतिम क्षण में रद्द, 254 यात्री फंसे

Tue, 01 Nov 2022 07:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू/नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने कहा, फ्लाइट का दिन तय नहीं था इसलिए फ्लाइट को सोमवार को मंजूरी नहीं दी गई थी। यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद फ्लाइट कर दी गई। 

विज्ञापन
New Delhi bound Nepal Airlines flight cancelled at last minute leaving 254 stranded
नेपाल एयरलाइंस - फोटो : twitter

विस्तार

नई दिल्ली की ओर आने वाली नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन (एनएसी) की एक फ्लाइट को एविएशन अथॉरिटी ने अंतिम क्षण में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे 254 यात्री फंस गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने कहा, फ्लाइट का दिन तय नहीं था इसलिए फ्लाइट को सोमवार को मंजूरी नहीं दी गई थी। यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। 
विज्ञापन


सितौला के मुताबिक, एनएएसी को सुबह के समय नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने की मंजूरी थी, लेकिन दोपहर में फ्लाइट के परिचालन की अनुमति नहीं थी। एनएसी के अधिकारियों को पता था कि दोपहर में कोई फ्लाइट निर्धारित नहीं थी, इस तथ्य के बावजूद उन्होंने यात्रियों को सूचित नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के एक अधिकारी ने बताया कि नियामक संस्थान ने सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह से नई दिल्ली के लिए एनएएसी की फ्लाइट्स की संख्या को 14 से घटाकर 10 कर दिया है। यानि एक सप्ताह में एनएसी की दस फ्लाइट्स त्रिभुवन इंटरनेशन एयरपोर्ट (टीआईए) से नई दिल्ली के लिए जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed