फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new corona virus variant found in russia

रूस में एक व्यक्ति में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से पूरी दुनिया में पसार रहा पैर

Mon, 11 Jan 2021 07:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
new corona virus variant found in russia
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। हाल ही में ब्रिटेन से लौटे एक रूसी व्यक्ति के शरीर में पहले से अधिक संक्रामक वाला कोरोना वायरस मिला है। रूस में इस तरह का पहला केस है। 

विज्ञापन


रूस ने पिछले महीने ब्रिटेन के लिए उड़ानों को निलंबित कर दिया था क्योंकि वहां अधिक संक्रामक संस्करण का पता चला था। लेकिन ऐसा एक मामला सामने आने से खलबली मच गई है और अब बाहर देश से आने वाले सभी की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं रूस में पिछले 24 घंटे में 22,851 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। वहीं रूस में अब तक  3,401,954 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं रूसी सरकार ने टेस्टिंग में काफी इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रूस में पिछले 24 घंटे में 456 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं अब तक मरने वालों की संख्या 61,837 हो गई है, वहीं एक दिन पहले 470 मौतें हुईं थी। नया स्ट्रेन बहुत संक्रामक बताया जा रहा है। इसे लेकर रूसी सरकार सतर्क है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में पिछले महीने कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया था, जो पुराने स्ट्रेन से 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। हालांकि, नया स्ट्रेन पहले के मुकाबले कम घातक बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण और मौत के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन में 4 जनवरी से एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया।


नया स्ट्रेन मिलने के बाद ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि पिछले छह दिन से ब्रिटेन में लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा भी रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि ब्रिटेन इस वक्त कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed