फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new corona cases in China increased to 23513 on friday

हालात खराब: कोरोना पर काबू में चीन नाकाम, शंघाई में 20 लाख लोग अपने घरों में क्वारंटीन

Sun, 17 Apr 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शंघाई (चीन)।
एजेंसी, शंघाई (चीन)। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 02:23 AM IST
सार

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, संक्रमण के आंकड़े बढ़ने का कारण कोरोना का परिवारों में प्रसार है। वैसे भी ओमिक्रॉन स्वरूप तेजी से लोगों को चपेट में लेता है।

विज्ञापन
new corona cases in China increased to 23513 on friday
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

अपनी आर्थिक राजधानी में कोरोना पर काबू पाने में चीन नाकाम हो रहा है। म्यूनिसिपल हेल्थ आयोग ने बताया कि शुक्रवार को कोविड के नए मामले और बढ़कर 23,513 जा पहुंचे।

विज्ञापन


सरकारी ग्लोबल टाइम्स में छपे संपादकीय के मुताबिक, शंघाई में कोविड के कारण करीब 20 लाख लोग अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इसके कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है। कई उद्योगों में काम रुकने की नौबत है।
विज्ञापन


शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर के रोग नियंत्रण और रोकथाम डिप्टी डायरेक्टर वू हुआनयू ने स्वीकार किया कि कुछ दिन से डाटा की जांच के आंकड़े रिलीज होने में देरी के कारण संक्रमण और बढ़ रहा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, संक्रमण के आंकड़े बढ़ने का कारण कोरोना का परिवारों में प्रसार है। वैसे भी ओमिक्रॉन स्वरूप तेजी से लोगों को चपेट में लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चीन ने अपनी जीरो-कोविड नीति का फिर बचाव किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया से कहा कि यह विज्ञान और विशेषज्ञों के सुझाव पर आधारित है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया, इससे नागरिकों का दैनिक जीवन और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।


जर्मन कंपनियों ने स्वीकारी आपूर्ति में कमी
चीन में यूरोपियन यूनियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि कोविड लॉकडाउन के कारण काफी कंपनियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक सर्वे में जर्मनी की करीब आधी फर्मों ने आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed