फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New book says india joined exclusive surveillance group after the 26/11 Mumbai attacks

स्पाई स्टोरीज: 26/11 के बाद ऐसे बढ़ी भारतीय खुफिया एजेंसी की ताकत, फिर निपटाए बुरहान वानी समेत कई आतंकी

Sat, 14 Aug 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 04:22 PM IST
सार

पुस्तक में दावा किया गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को 2008 में यूएस नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) से सिग्नल्स इंटेलिजेंस सीनियर पैसिफिक (SSPAC)नामक एक क्षेत्रीय निकाय संगठन में शामिल होने का निमंत्रण मिला, उसके बाद भारत इसमें शामिल हुआ।

विज्ञापन
New book says india joined exclusive surveillance group after the 26/11 Mumbai attacks
मुंबई हमला - फोटो : pti

विस्तार

इस सप्ताह रिलीज होने वाली एक नई किताब में दावा किया गया है कि मुंबई हमले के बाद भारत एक विशेष निगरानी समूह का हिस्सा बना। जिसके दम पर भारतीय खुफिया एजेंसियों की ताकत और मजबूत हुई। तकनीकी तौर से मजबूत होने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में बुरहानी वानी समेत कई आंतकियों को खात्मा किया। एक नई किताब में दावा किया गया कि भारत 26/11 के मुंबई हमलों के बाद एक विशेष निगरानी समूह का सदस्य बना। यह दावा 'स्पाइ स्टोरीज: इनसाइड दि सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ दि रॉ एंड दि आईएसआई' नामक किताब में किया गया है। यह किताब दो पत्रकारों, एड्रियन लेवी और कैथी स्कॉट-क्लार्क ने लिखी है।

विज्ञापन


नई किताब में दावा किया गया कि एजेंसियों द्वारा थुरया सैटेलाइट फोन पर नजर रखने के लिए एक नई तकनीकी का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसी ने कश्मीर में आतंकवाद का नया चेहरा और हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को ट्रैक किया और 8 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। 
विज्ञापन


पुस्तक में दावा किया गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को 2008 में यूएस नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) से सिग्नल्स इंटेलिजेंस सीनियर पैसिफिक (SSPAC)नामक एक क्षेत्रीय निकाय संगठन में शामिल होने का निमंत्रण मिला, उसके बाद भारत इसमें शामिल हुआ। इस विशेष निगरानी समूह में पांच देश शामिल हैं, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सएसपीएसी तकनीकी खुफिया जानकारी साझा करने का एक बड़ा मंच
नई किताब में दावा किया गया है कि 26/11 मुंबई हमले की जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) द्वारा पहले ही साझा की गई थी। सीआईए की ओर से सिग्नल्स इंटेलिजेंस सीनियर पैसिफिक (SSPAC) नामक संगठन को 18 विस्तृत रिपोर्ट के अलावा संभावित लक्ष्य, हमलावरों की संख्या के बारे में सूचित कर दिया गया था। भारत भी इस विशेष निगरानी संगठन का हिस्सा था। पत्रकारों ने अपनी किताब में लिखा कि एसएसपीएसी तकनीकी खुफिया जानकारी साझा करने का एक बड़ा मंच है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed