फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NetEase shares fell by 25 percent due to China new rules

Hongkong: चीन के नए नियमों से 25 फीसदी तक गिरे नेटईज के शेयर, मसौदा जारी होते ही निवेशकों में घबराहट

Sat, 23 Dec 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:20 AM IST
सार

निवेशकों को आंशका है की चीन के इस मसौदे से उनकी कमाई पर असर पड़ेगा। नए नियम के अनुसार गेम प्रकाशकों को अपने सर्वर को चीन के भीतर ही स्थापित करना होगा। हालांकि, नियामक ने इस नए मसौदे पर 22 जनवरी 2024 तक सार्वजनिक सुझाव और टिप्पणी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
NetEase shares fell by 25 percent due to China new rules
china flag

विस्तार

चीनी नियामक के ऑनलाइन गेम के लिए खर्च की सीमा निर्धारित करने का मसौदा जारी करते ही निवेशकों के बीच घबराहट पैदा हो गई। चीन की दो सबसे बड़ी गेमिंग कंपनियों के बाजार मूल्य में लगभग 80 अरब डॉलर (करीब 6.64 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स के शेयरों में 16% तक, जबकि इसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेटईज के शेयरों में 25% तक की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

निवेशकों को आंशका है की चीन के इस मसौदे से उनकी कमाई पर असर पड़ेगा। नए नियम के अनुसार गेम प्रकाशकों को अपने सर्वर को चीन के भीतर ही स्थापित करना होगा। हालांकि, नियामक ने इस नए मसौदे पर 22 जनवरी 2024 तक सार्वजनिक सुझाव और टिप्पणी करने की मांग की है। 

विज्ञापन

दुनियाभर के गेमिंग शेयरों पर पड़ा असर
कठोर मसौदा नियम का असर वैश्विक स्तर पर गेमिंग शेयरों पर भी पड़ा। अमेरिकी गेमिंग स्टॉक रोब्लॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स और यूनिटी सॉफ्टवेयर शुक्रवार को 1.7% और 3.1% के बीच फिसल गए, जबकि यूरोप में फ्रांसीसी वीडियो गेम डेवलपर यूबीसॉफ्ट 3% से अधिक नीचे खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार खेलने वालों को दिए जाने वाले बोनस पर प्रतिबंध
ऑनलाइन गेम में हर दिन लॉग इन करने वाले या पहली बार खलने वाले या लगातार कई बार गेम पर खर्च करने वाले खिलाड़ियों को बदले में गेमिंग कंपनियां पुरस्कार देती हैं। अब नए मसौदे के अनुसार इस पर प्रतिबंध होगा। इस बारे में पूछने पर टेनसेंट गेम्स के उपाध्यक्ष विगो झांग ने कहा कि कंपनी को अपने उचित व्यवसाय मॉडल के मौलिक रूप को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। पिछले कुछ वर्षों में चीन वीडियो गेम पर अधिक सख्त हो गया है। 2021 में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सख्त खेल समय सीमा निर्धारित कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed