{"_id":"5d33a2f48ebc3e6cb12e9c39","slug":"netanyahu-becomes-israel-s-longest-serving-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Sun, 21 Jul 2019 05:13 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलेम
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 21 Jul 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम के पद पर 13 साल 127 दिन रहते हुए अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। येरूशलेम पोस्ट के मुताबिक इजरायल का निर्माण 25,981 दिन पहले हुआ था।
विज्ञापन
लेकिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नेतन्याहू ने 4,873 दिन पूरे कर लिए हैं जो इससे पहले देश के संस्थापक रहे डेविड बेन गुरियन के सत्ता पर रहने से एक दिन ज्यादा है।
विज्ञापन
नेतन्याहू जब 1996 में पहली बार जीतकर आए थे तो 46 साल की उम्र में देश के सबसे युवा पीएम बने थे। नेतन्याहू को पांचवीं बार पीएम चुना गया है लेकिन सरकार बनाने में असमर्थ रहने के कारण उन्होंने फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हालांकि भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे नेतन्याहू से इस्तीफे की भी मांग की जा रही है।