फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepalese constitution should be reviewed every 10 years: PM Oli

Nepal: 'हर 10 साल में होनी चाहिए नेपाली संविधान की समीक्षा', पीएम ओली का बड़ा बयान

Thu, 14 Nov 2024 10:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Nov 2024 10:14 PM IST
सार

Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि संविधान के क्रियान्वयन के दस साल बाद इसकी समीक्षा और मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। लेकिन, लोकतांत्रिक मूल्यों, गणतंत्र प्रणाली और संघवाद जैसे प्रावधानों में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Nepalese constitution should be reviewed every 10 years: PM Oli
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि नेपाल के संविधान की हर दस साल में समीक्षा की जानी चाहिए। ओली ने कांतिपुर प्रकाशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम कांतिपुर कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, संविधान के क्रियान्वयन के दस साल बाद इसकी समीक्षा और मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। लेकिन, लोकतांत्रिक मूल्यों, गणतंत्र प्रणाली और संघवाद जैसे प्रावधानों में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


सितंबर 2015 में अपनाया गया था नया संविधान
नेपाल ने सितंबर 2015 में संविधान सभा के जरिए अपना नया संविधान लागू किया था, जिसकी मधेशी राजनीतिक दलों ने आलोचना की थी। पीएण ओली ने कहा कि संविधान को लागू होने के हर दस साल बाद इसकी समीक्षा और मूल्यांकन करना जरूरी है, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों, गणराज्य प्रणाली और संघीयता जैसे बुनियादी सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
'स्थिर शासन और विकास सुनिश्चित कर रही गठबंधन सरकार'
ओली ने कहा कि वर्तमान में नेपाल की संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी नेकपा-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी की गठबंधन सरकार स्थिरता, अच्छा शासन और विकास सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले दोनों दलों के बीच यह गठबंधन जरूरी था, क्योंकि संसद में गठबंधन सरकार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल आठ महीने बाद देउबा को सौंपेंगे पीएम की कुर्सी
उन्होंने आज फिर से इस बात को दोहराया कि वह अगले एक साल और आठ महीने बाद नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को सत्ता सौंप देंगे। ओली ने पिछले पंद्रह महीनों से नेपाली कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री का पद संभाला हुआ है। तब उन्होंने और देउबा ने मिलकर संसद के बाकी कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद साझा करने का समझौता किया था। 


रवि लामिछाने की गिरफ्तारी पर भी बोले ओली
ओली ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सख्त रुख को भी दोहराया और हाल ही में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने की गिरफ्तारी के सवाल पर भी जवाब दिया। ओली ने कहा कि लामिछाने की गिरफ्तारी एक संसदीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर हुई है। पुलिस उनसे सहकारी निधि गबन मामले में पिछले एक महीने से पूछताछ कर रही है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed