{"_id":"61731e385dc2af4da41aece4","slug":"nepal-seven-mountaineers-trapped-in-snowfall-were-rescued-by-airlift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : बर्फबारी में फंसे सात पर्वतारोहियों की एयरलिफ्ट कर बचाई गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : बर्फबारी में फंसे सात पर्वतारोहियों की एयरलिफ्ट कर बचाई गई जान
Sat, 23 Oct 2021 01:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:55 AM IST
सार
हिमालय में भारी बर्फबारी के कारण नेपाल के तुमलिंग क्षेत्र में मंगलवार की रात से फंसे हुए चार विदेशियों सहित सात पर्वतारोहियों को अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बाद यहां एक हेलिकॉप्टर भेजकर सभी को एयरलिफ्ट किया गया। इनमें चार स्लोवेनियाई और उनके तीन नेपाली ट्रैकिंग गाइड शामिल हैं।
विज्ञापन
पर्वतारोही
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया है कि हिमालय में भारी बर्फबारी के कारण नेपाल के तुमलिंग क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से फंसे चार विदेशियों सहित सात पर्वतारोहियों को बचा लिया गया है। इनमें चार स्लोवेनियाई और उनके तीन नेपाली ट्रैकिंग गाइड शामिल हैं। ये न्यालु दर्रे से ट्रैकिंग नहीं कर पाने के चलते मंगलवार की रात से फंसे हुए थे।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर भेजकर सभी को किया गया एयरलिफ्ट
द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बाद यहां एक हेलिकॉप्टर भेजकर सभी को एयरलिफ्ट किया गया। उन्हें तुमलिंग से सिमीकोट ले जाया गया है। नेपाल पर्वतारोहण संघ ने कहा, पर्वतारोही शिखर पर पहुंचकर लौटते समय पहाड़ पर फंस गए थे।
विज्ञापन
अभियान दल के साथ नेपाली पर्वतारोही अभी भी माउंट एवरेस्ट के करीब 6,476 मीटर ऊंची चोटी पर लापता है, एसोसिएशन ने कहा कि 5,800 मीटर से 6,500 मीटर तक 27 हिमालयी पहाड़ों की चढ़ाई के लिए परमिट जारी किया जाता है।
विज्ञापन